IND vs SA : दूसरे ODI में टीम इंडिया की शानदार जीत

IND vs SA : दुसरे ODI में टीम इंडिया की शानदार जीत, टीम इंडिया सीरीज में 2 - 0 से आगे;

Update: 2018-02-04 16:09 GMT

नई दिल्ली:

स्पिनर्स ने कर रखा है दक्षिणी अफ़्रीकी बल्लेबाजों को परेशान -


सेंचुरियन में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने मिलकर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों की बुरी तरह से हवा निकाल दी. वास्तव में अभी तक हुए दोनों ही मैचों में ये दोनों मेजबान टीम पर बहुत ही बुरी तरह भारी पड़े हैं.भारत-साउथ अफ्रीका के बीच रविवार (4 फरवरी) को सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान पर खेले गए मैच में टीम इंडिया ने 9 विकेट से जीत हासिल की। इसी के साथ मेहमान टीम ने 6 मैचों की सीरीज में 2-0 से लीड बना ली। पहले वनडे के बाद इस मुकाबले में भी दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज भारत की स्पिन जोड़ी-कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल का सामना नहीं कर पाई। दोनों ने आपस में आठ विकेट बांटते हुए मेजबान टीम को 32.2 ओवरों में 118 रनों पर ही ढेर कर दिया। भारत ने इस आसान से लक्ष्य को शिखर धवन (नाबाद 51) और कप्तान विराट कोहली (नाबाद 46) के दम पर 20.3 ओवरों में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।



यह दक्षिण अफ्रीका का अपने घर में सबसे कम स्कोर है। इससे पहले उसका घर में सबसे कम स्कोर 119 इंग्लैंड के खिलाफ पोर्ट एलिजाबेथ में था। यह भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का दूसरा सबसे न्यूनतम स्कोर है। यह इस मैदान पर भी किसी भी टीम बनाया गया सबसे कम स्कोर भी है। इससे पहले जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस मैदान पर 119 रन बनाए थे। इसी के साथ ये साउथ अफ्रीका की अपने ही घर में सबसे ज्यादा गेंदें शेष रहते हार भी थी। भारत ने इसी के साथ छह वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है। मेहमान टीम ने डरबन में खेले गए पहले मैच में छह विकेट से जीत हासिल की थी।

Similar News