IND vs SA : सिर्फ 18 रन बनाते ही एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लेंगे विराट कोहली

18 रन बनाते ही कोहली T-20 में 2000 रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हो जाएंगे;

Update: 2018-02-21 14:44 GMT
नई दिल्ली : सेचुरियन के ग्राउंड आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा T-20 मुकाबला खेला जाना है। आज टीम इंडिया के कप्तान कोहली पर सबकी नजर होगी। कोहली एक और रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करने से महज 18 रन दूर है। 18 रन बनाते ही कोहली T-20 में 2000 रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हो जाएंगे। टीम इंडिया की ओर से अभी तक किसी भी बल्लेबाज ने ये कारनामा नहीं किया है। 

18 रन बनाते ही कहली T-20 में 2000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज होंगे बल्कि दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। T-20 में अबतक दो ही बल्लेबाजों ने 2000 का आंकड़ा पार किया है। 

ये कारनामा अबतक सिर्फ न्यूजीलैंड के दो धुरंधर बल्लेबाज कर पाएं है। मार्टिन गुप्टिल (2250 रन) और ब्रैंडन मैकुलम (2140 रन) ने T-20 में 2000 का आंकड़ा पार किया है। गुप्टिल ने इतने रन 74 मैचों में बनाए हैं जबकि मैकुलम ने 70 मैचों में। वहीं विराट कोहली अब तक 56 मैचों में ही 1982 रनों तक पहुंच गए हैं।

Similar News