IND VS WI 2nd ODI LIVE : रोहित, राहुल, पंत,अय्यर की तूफानी बल्लेबाजी ने गेंदबाजों की उड़ी हवा,भारत ने बनाये 387 रन

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जा रहा है.;

Update: 2019-12-18 08:16 GMT

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जा रहा है. आज दूसरा मैच विशाखापट्टनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में है. चेन्नई में खेले गए पहले वन डे में वेस्टइंडीज ने भारत को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब आज के मैच में भारत के लिए करो या मरो की स्थिति होगी  इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में 3 विकेट खोकर 387 रन बनाये केदार जाधव (16) और रवीन्द्र जडेजा (0) रन बनाकर नाबाद रहे।

श्रेयस आयर ने शेल्डन कॉटरेल के बॉल पर 53 रन बना के आउट हुए

ऋषभ पंत ने तूफानी पारी खेलते हुए 16 गेंद पर 36  रन बनाकर कीमो पॉल के बॉल पर निकोलस पूरन के हाथों कैच आउट हो गये।

लगातार दूसरे मैच में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत धमाकेदार रही। भारत के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने जमकर रन बरसाते हुए अपने-अपने शतक पूरे किए।रोहित शर्मा ने 107 गेंदों में अपना 28वां शतक तो केएल राहुल ने 102 गेंदों में अपना तीसरा सैकड़ा लगाया।

राहुल शतक लगाने के तुरंत बाद अपना विकेट गंवा बैठे और 102 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टीम इस झटके से उबरी ही नहीं थी कि नए बल्लेबाज कप्तान विराट कोहली पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हुए। रोहित शर्मा एक बार फिर दोहरे शतक की ओर बढ़ते दिख रहे थे, लेकिन 138 गेंदों पर 159 रन बनाकर उनकी पारी का अंत हुआ।

अगर वेस्‍टइंडीज की टीम आज भारत को हरा देती है तो वे सीरीज भी अपने नाम कर लेगी. चेन्नई में खेले गए पहले वनडे मैच में देखा गया कि टीम इंडिया बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग के मामले में विंडीज से काफी कमजोर दिखी, लिहाजा मैच का नतीजा भी भारत के पक्ष में नहीं गया. भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाने वाला दूसरा वनडे मैच दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा. इससे पहले एक बजे टॉस होगा.

भारत की बल्‍लेबाजी शुरू, रोहित और राहुल क्रीज पर पहुंचे.

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, दीपक चहर, मोहम्मद शमी.

वेस्टइंडीज : केरन पोलार्ड (कप्तान), शाए होप, एविन लुइस, शिमरन हेटमायेर, जेसन होल्डर, निकोलस पूरन, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, खारी पियरे, अल्जारी जोसफ और शेल्डन कॉटरेल

Tags:    

Similar News