टॉस जीतकर टीम इंडिया ने लिया पहले बल्लेबाजी का फैसला

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच अभी तक 98 अंतराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट मैच खेले जा चुके हैं.जिनमें भारत ने 49 और न्यूज़ीलैंड ने 43 मैच जीते. एक मुक़ाबला टाई रहा और पांच मैच बेनतीजा रहे.;

Update: 2017-10-22 08:17 GMT
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है और न्यूजीलैंड की टीम को गेंदबाजी दी है. 

आज विराट कोहली अपना 200वां वनडे खेल रहे हैं. वही भारतीय टीम में अजिंक्य रहाणे की जगह शिखर धवन टीम में शामिल हैं और मनीष पांडे की जगह दिनेश कार्तिक को शामिल किया गया है.
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच अभी तक
98 अंतराष्ट्रीय वनडे
क्रिकेट मैच खेले जा चुके हैं.जिनमें भारत ने 49 और न्यूज़ीलैंड ने 43 मैच जीते. एक मुक़ाबला टाई रहा और पांच मैच बेनतीजा रहे.
इस सीरीज में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया दो लक्ष्य साथ लेकर उतरेगी. पहला, लक्ष्य न्यूजीलैंड पर जीत हासिल करके सीरीज अपने नाम करना और दूसरा, आईसीसी की वनडे रैंकिंग में फिर से नंबर 1 टीम बनना.
टीम इंडिया की बल्लेबाजी और गेंदबाजी का काफी संतुलित है और सभी खिलाड़ी जीत में योगदान दे रहे हैं. न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का सामना करने के लिए भारतीय टीम के पास शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे धुरंधर बल्लेबाज हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ इंडिया-ए टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने वाले शार्दुल ठाकुर ने भी इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई. भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के साथ तेज गेंदबाजी का मोर्चा संभालेंगे.
वही चहल और कुलदीप ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के लिए मैदान पर टिके रहना मुश्किल कर दिया था. अच्छी फॉर्म में चल रहे चहल और कुलदीप न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए भी मुश्किल खड़ी कर सकते हैं.
बल्लेबाजी के लिए नंबर 4 पर कौन आयेगा यह देखना काफी दिलचस्प होगा. टीम इंडिया ने मनीष पांडे और लोकेश राहुल को इस पोजीशन पर काफी मौके दिए, लेकिन यह दोनों ही कोई बड़ा कमाल नहीं कर पाए ऐसे में टीम मैनेजमेंट दिनेश कार्तिक को इस बैटिंग पोजीशन पर उतार सकती है.
 हाल ही में रोहित शर्मा ने कहा कि न्यूजीलैंड की गेंदबाजी भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है, टीम न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाजों में मिशेल सेंटनर और कोलिन डी ग्रैंडहोम जैसे खिलाड़ी शामिल हैं जो भारतीय बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं.
न्यूजीलैंड टीम के पास रॉस टेलर और कप्तान केन विलियमसन जैसे बल्लेबाज हैं. न्यूजीलैंड टीम इसके अलावा, मार्टिन गप्टिल, टॉम लाथम और कोलिन मुनरो भी अच्छी फॉर्म में हैं.

Similar News