आज होगा भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट, दबदबा बनाने के लिए बेताब टीम इंडिया
कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर से साबित किया है की वह विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ों में आते हैं;
नई दिल्ली : कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर से साबित किया है की वह विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ों में आते हैं. कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में हो रहे टेस्ट के दूसरे दिन में यह बता दिया की वो किसी से काम नहीं. कोहली ने विकेटों की पतझड़ में अपना छोर संभाले रखा और 149 रनों की पारी खेलकर टीम को 274 के स्कोर तक पहुंचा दिया.हालाँकि यह स्कोर इंग्लैंड की पहली पारी के स्कोर 287 रनों से 13 रन कम रहा.
यानि इंग्लैंड ने पहली पारी के लिहाज से 13 रनों की बढ़त ले ली थी. दिन का अंत होने तक उसने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट खोकर नौ रन बना लिए थे और अपनी बढ़त को 22 रनों तक पहुंचा दिया. भारत के खिलाफ इंग्लैंड के तेज गेंदबाज़ सैम कर्रन ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए. जबकि बेन स्टोक्स, एंडरसन और रशिद को दो-दो सफलताएं मिलीं.
इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी को 287 तक पहुंचा दिया था. लेकिन कप्तान विराट कोहली ने अपने शतक की बदौलत भारत को 274 तक पहुंचा दिया था. दोनों ही टीमों के लिए तीसरा दिन बहुत अहम साबित होगा.