टीम इंडिया को बड़ा झटका- शिखर धवन के हाथ में चोट, तीन हफ्ते तक नहीं खेल पाएंगे मैच

शिखर धवन हाथ में चोट लगने की वजह से अगले तीन हफ्ते तक मैच नहीं खेल पाएंगे।;

Update: 2019-06-11 08:07 GMT

नई दिल्ली : वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन हाथ में चोट लगने की वजह से अगले तीन हफ्ते तक मैच नहीं खेल पाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में शिखर धवन को चोट लगी थी। इस मैच में शिखर धवन ने 117 रन बनाए थे।

चोट लगने की वजह से शिखर धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में फील्डिंग के लिए नहीं उतरे और उनकी जगह रविंद्र जडेजा ने पूरे 50 ओवर फील्डिंग की थी। इस बीच शिखर धवन की जगह लेने के लिए केएल राहुल, श्रेयस अय्यर के नाम चल रहे हैं।


Tags:    

Similar News