IPL11 : आईपीएल 11 की विजेता बनी चेन्नई
चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत लिया है आईपीएल 11 का ख़िताब;
मुंबई : मुंबई से ही चेन्नई के पहले मैच से शुरुआत हुई और वहीं पर खत्म भी हुई . चेन्नई ने दो साल बाद कमाल की वापसी की और आईपीएल का सीजन 11 जीत लिया . इस जीत में सबसे बड़ा हाथ था शेन वाटसन का उन्होंने मात्र 51 गेंदों में 100 रन मार दिए और यही नहीं वे आखिरी तक टिके रहे और 117 रन मारे .
चेन्नई सुपर किंग्स ने तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीता है . इस सीजन में चेन्नई के सारे बल्लेबाज़ फॉर्म में खेल रहे थे .