IPL11 : KXIP ने SRH को दिया 194 रनों का लक्ष्य , क्रिस गेल ने खेली शानदार पारी

पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया . ओपनिंग करने उतरे गेल और राहुल .............;

Update: 2018-04-19 15:19 GMT

IPL11 : आज मोहाली के आई एस बिंद्रा स्टेडियम में होने वाले मैच में पंजाब और हैदराबाद भिड़ेंगी . अभी तक पंजाब और हैदराबाद के बीच 10 मुकाबले हुए हैं जिसमें 2 मैच पंजाब ने जीते हैं और 8 मैच हैदराबाद ने जीते हैं . 

स्कोर कार्ड नीचे देंखे 



पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया . ओपनिंग करने उतरे गेल और राहुल . राहुल मात्र 18 रन मारकर रशिद खान की गेंद पर एल बी डब्लू के कारण आउट हो गए . उनके बाद आये मयंक ने तेज 9 गेंदों में 18 रन मारे उसके बाद वे दीपक हुड्डा के हाथों केच आउट हो गए . इसी के साथ गेल टीके रहे और उन्होंने 39 गेंदों में 50 रन मार दिए . क्रिस गेल के साथ करुण टीके रहे और धीरे - धीरे बढ़ते हुए गेल ने 11 छक्के और 1 चोके की मदद से 58 गेंदों में 100 रन मार दिए . इसी के साथ करुण 21 गेंदों में 31 रन मार कर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर केच दे बैठे और आउट हो गए . करूँ के आउट होने के बाद क्रीज़ पर आये एरोन फिंच आये जो 6 गेंदों में 14 रन मारकर नाबाद रहे और क्रिस गेल 104 रन मारकर नाबाद रहे . पंजाब ने ह्य्देराबाद को दिया 194 का लक्ष्य .




 


Similar News