IPL 11 : 13वें ओवर में रोबिन उथप्पा हुए आउट , दिनेश कार्तिक क्रीज़ पर

आज राजस्थान और कोलकाता के बीच होने वाली है भिडत. कोलकाता ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी का फैसला लिया;

Update: 2018-04-18 15:42 GMT

जयपुर :रोबिन उथप्पा 35 गेंदों में 48 रन मरकर आउट हो गए . दिनेश कार्तिक और नितीश राणा क्रीज़ पर हैं .


10 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 87/2 , उथप्पा अर्धशतक के करीब हैं . उथप्पा 29 गेंदों में 46 रन मारकर क्रीज़ पर हैं और उनका साथ दे रहे हैं नितीश राणा (3)

6 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 53/1 , क्रिस लिन हुए 0 रन बनाकर आउट . अभी क्रीज़ पर सुनील(28) और उथप्पा(25) टिके हुए हैं .



20 ओवर का मैच पूरा हो चुका है और राजस्थान ने कोलकाता को दिया 161 रनों का लक्ष्य .


आज राजस्थान और कोलकाता के बीच होने वाली है भिडत. कोलकाता ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी का फैसला लिया .अब तक कोलकाता और राजस्थान ने 15 मैच खेलें हैं जिसमें से 9 मैच राजस्थान और 6 मैच कोलकाता ने जीते हैं .


राजस्थान के कप्‍तान रहाणे 36 रन की तूफानी पारी खेलने के बाद रन आउट हो गए. आउट होने से पहले उन्‍होंने सुनील नारायण की गेंदों पर लगातार चार चौके जड़े. रॉयल्‍स के लिए पिछले मैच के हीरो संजू सैमसन आज नाकाम रहे. शिवम मावी की गेंद को उड़ाने के फेर में वे कुलदीप यादव के हाथों लपके गए. 

ऑस्‍ट्रेलिया के युवा बल्‍लेबाज डार्सी शॉर्ट ने 44 रन की पारी खेली लेकिन इसके लिए उन्‍होंने 43 गेंदें खेली. उन्‍हें नीतीश राणा ने बोल्‍ड किया. चौथे नंबर पर बल्‍लेबाजी को आए राहुल त्रिपाठी अच्‍छे रंग में दिख रहे थे. लेकिन कुलदीप यादव की गेंद पर आंद्रे रसैल ने जबरदस्‍त कैच के जरिए उनकी पारी का अंत किया. इससे पहले कोलकाता के कप्‍तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं किया गया.

रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे हैं तो केकेआर की टीम विकेटकीपर बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक के नेतृत्व में मैदान पर है.

राजस्थान रॉयल्स अपने मैदान पर खेल रही है, लिहाजा उसे फायदा मिलना निश्चित है. उसने जयपुर में लगातार नौ मैच जीते हैं. रॉयल्स के पास कप्तान अजिंक्य रहाणे के अलावा बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, डार्सी शॉर्ट, जयदेव उनाडकट जैसे दमदार खिलाड़ी हैं. केकेआर के पास आंद्रे रसेल, क्रिस लिन, सुनील नरेन और नितीश राणा जैसे मैच जिताऊ खिलाड़ी हैं. राजस्थान ने मौजूदा सीजन में तीन मैच खेलते हुए दो में जीत हासिल की है. वहीं केकेआर ने चार में से दो मैच जीते हैं.

Similar News