IPL 11 : केन के अर्धशतक की बदौलत SRH ने RR को दिया 152 रनों का लक्ष्य

Update: 2018-04-29 12:19 GMT
जयपुर : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में रविवार के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से मिले 152 रन के लक्ष्य का पीछा राजस्थान रॉयल्स ने शुरू कर दिया है. दोनों ओपनर अजिंक्य रहाणे और राहुल त्रिपाठी पिचपर हैं.

इससे पहले कप्तान कप्तान विलियसन के तेज 63 और हेल्स के 45 रन से सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के सामने 151 रन का लक्ष्य रखा. हैदराबाद एक समय मजबूत स्कोर बनाता दिखाई पड़ रहा था. लेकिन आखिरी पांच ओवरों में राजस्थान के गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए हैदराबाद की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया. इससे हैदराबाद कोटे के 20 ओवरों में 7 विकेट पर 151 रन ही बना सके.



पावर-प्ले में पस्त पड़े हैदराबादी ओपनर
टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग के फैसले को राजस्थानी बल्लेबाज कम से कम पावर प्ले (शुरुआती 6 ओवर, 30 गज के घेरे के बाहर सिर्फ2 फील्डर) सार्थक नहीं ही कर सके. ऑफ स्पिनर कृष्णा गोथम को सस्ते में क्या चलता किया कि दूसरे सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स और कप्तान केन विलियम्स की मन और अंदाज गति पर भी मानो ब्रेक सा लग गया. पावर-प्ले की टक्कर में राजस्थानी गेंदबाज हैदराबाद के स्पेशल चैलेंज पर बीस साबित हुए. और उसके बल्लेबाज शुरुआती 6 ओवरों में सिर्फ 1 विकेट पर 39 रन ही बना सके. और यह टी-20 ही नहीं बल्कि एक तरह से वनडे के लिहाज से भी कम औसत रहा.

केन विलियम्स का हल्ला बोल!
शिखर धवन के आउट होने के बाद हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन और एलेक्स हेल्स ने दूसरे विकेट के लिए 92 रो जोड़कर टीम को मजबूती दी, लेकिन 10 ओवर में 1 विकेट पर 70 रन का स्कोर रनगति को बहुत ही धीमा बयां कर रहा था. ऐसे में विलियनसन ने जयदेव उनादकट के फेंके 12वे ओवर में जबर्दस्त हमला बोला. इस ओवर में विलियमसन ने करीब 11 करोड़ में बिकने वाले उनादकट के ओवर में 3 चौके और 1 छक्का जड़ने के साथ 21 रन तो बटोरे ही, उन्होंने 32 गेंदों पर पचासा भी जड़ डाला. तेवर कह रहे थे विलियमसन शतक भी बना सकते हैं. लेकिन जब उम्मीदें जवां हो चली थीं, तभी न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी ने उन्हें 63 रन पर विकेट के पीछे लपकवा दिया. विलियमसन ने 43 गेंद खेलीं और 7 चौके और 2 छक्के जड़े.

Similar News