IPL11: आज होगा आईपीएल का तैंतीसवां मैच चेन्नई और कोलकाता होंगे आमने सामने, जानिए कब और कहाँ होगा मैच और किस तरह हैं दोनों टीमें

IPL11: आज होगा आईपीएल का तैंतीसवां मैच चेन्नई और कोलकाता होंगे आमने सामने. आईपीएल शुरू होने से पहले, दो साल बाद वापसी कर रही टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के प्रदर्शन को लेकर तामाम कयास लगाए जा रहे थे;

Update: 2018-05-03 05:46 GMT

IPL11: आज होगा आईपीएल का तैंतीसवां मैच चेन्नई और कोलकाता होंगे आमने सामने. आईपीएल शुरू होने से पहले, दो साल बाद वापसी कर रही टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के प्रदर्शन को लेकर तामाम कयास लगाए जा रहे थे. धोनी, ब्रावो और वॉटसन जैसे सीनियर खिलाड़ियों की बढ़ती उम्र को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे थे लेकिन के कोच स्टीफन फ्लेमिंग को खुशी है कि महेंद्र सिंह धोनी, शेन वाटसन और ड्वेन ब्रावो ने अब तक आईपीएल में अहम भूमिका निभाकर आलोचकों के मुंह बंद कर दिए जिन्होंने इस टीम को 'डैड्स आर्मी' करार दिया था.

आपको बता दें की अभी चेन्नई अंकतालिका पर पहले नंबर पर चल रही हैं जबकि कोलकाता चौथे नंबर पर है. चेन्नई ने अभी तक आठ में से छह मुकाबले जीते है और वहीँ कोलकाता ने आठ में सिर्फ चार ही मुकाबले जीते हैं. धोनी और वाटसन जल्द ही 37 साल के हो जाएंगे जबकि ब्रावो अभी 35 साल के हैं लेकिन इन तीनों ने चेन्नई की आठ में से छह मुकाबलों जीत में अहम भूमिका निभाई है

धोनी के नाम पर तीन अर्धशतक हैं जबकि वाटसन ने एक शतक और एक अर्धशतक बनाया है. ब्रावो ने बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया है.



 


फ्लेमिंग ने कोलकाता नाइटराडर्स के खिलाफ गुरूवार को होने वाले मैचसे पहले कहा, 'उम्र कोई बाधा नहीं है. मेरा मानना है कि ये सीनियर खिलाड़ी अब भी अहम योगदान दे सकते हैं. हमारे पास कुछ युवा खिलाड़ी हैं लेकिन दबाव में परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन मायने रखता है. ऐसे मैच बहुत कम होते हैं जिनमें आप पर दबाव नहीं हो.

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने इस सीजन में कई रोमांचक मैचों में शानदार जीत दर्ज की है और उसके लिए सबसे अच्छी बात यह है कि कप्तान धोनी बल्ले से अपने पुराने रंग में आ गए हैं. उन्होंने 71.50 की औसत से कुल 286 रन बनाए हैं.  

धोनी के अलावा मौजूदा विजेता मुंबई से चेन्नई में आए अंबाती रायडू का बल्ला भी जमकर बोल रहा है. उन्होंने अभी तक कुल 370 रन बनाए हैं. चेन्नई ने उन्हें शुरुआत में सलामी बल्लेबाज के तौर पर इस्तेमाल किया था, लेकिन फाफ डु प्लेसिस को शामिल करने के बाद वह मध्यक्रम में भी खेल रहे हैं और यहां भी उनका बल्ला शांत नहीं है.

शेन वॉटसन पर सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी है जिसे उन्होंने बखूबी निभाया है. उनकी और डु प्लेसिस की सलामी जोड़ी किसी भी विपक्षी टीम को अच्छी शुरुआत से वंचित रख सकती है.

आईपीएल इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज सुरेश रैना हालांकि अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रख पाए हैं. निचले क्रम में चेन्नई के पास ड्वेन ब्रावो जैसा बल्लेबाज भी है जो तेजी से रन बटोरने और बड़े शॉट लगाने में माहिर है. बल्लेबाजी के अलावा चेन्नई की गेंदबाजी भी शानदार है जिसमें ब्रावो की भी अहम भूमिका रही है. 

पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के लुंगी एनगिडी ने आईपीएल पदार्पण कर काफी प्रभावित किया था. उम्मीद है धोनी उन्हें इस मैच में भी मौका देंगे. उनके अलावा के. एम. आसिफ ने भी पिछले मैच में पदार्पण करते हुए प्रभावित किया था. कोलकाता के लिए यह जोड़ी घातक साबित हो सकती है.

वहीं, कोलकाता ने अपने पिछले मैच में बेंगलुरु को मात दी थी. उस जीत से निश्चित ही टीम के आत्मविश्वास को बल मिला होगा. टीम की बल्लेबाजी मजबूत है. टीम को अच्छी शुरुआत देने की जिम्मेदारी क्रिस लिन पर रहेगी. लिन को रोकना धोनी के लिए भी एक बड़ी चुनौती रहेगी. अगर लिन के साथ सुनील नरेन पारी की शुरुआत करने आते हैं तो यह जोड़ी कुछ भी करने में समर्थ है.

इनके अलावा कप्तान दिनेश कार्तिक और उप-कप्तान रोबिन उथप्पा भी अच्छी फॉर्म में हैं. टीम की ताकत उसकी स्पिन तिकड़ी है जिसमें कुलदीप यादव, पीयूष चावला और नरेन हैं. अपने घर में यह तीनों बेहद खतरनाक साबित होते हैं. काफी हद तक कोलकाता की जीत का दारोमदार इन तीनों पर ही रहेगा.




 

तेज गेंदबाजों में उनके पास मिशेल जॉनसन, शिवम मावी, टॉम कुरैन हैं. दोनों टीमों के बीच की बात की जाए तो चेन्नई के खिलाफ कोलकाता का रिकार्ड अच्छा नहीं रहा है. दोनों के बीच खेले गए 19 मैचों में से 12 में चेन्नई को जीत मिली है. 

टीमें इस तरह हैं :  

कोलकाता : दिनेश कार्तिक (कप्तान/विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, क्रिस लिन, रोबिन उथप्पा, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नितीश राणा, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, मिशेल जॉनसन, शुभमन गिल, विनय कुमार, रिंकू सिंह, कैमरून डेलपोर्ट, जेवन सीयरलेस, अपूर्व वानखेड़े, इशांक जग्गी, टॉम कुरैन.

चेन्नई : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सुरेश रैना, केदार जाधव, ड्वायन ब्रावो, शेन वॉटसन, अंबाती रायडू, मुरली विजय, हरभजन सिंह, फाफ डु प्लेसिस, मार्क वुड, सैम बिलिंग्स, दीपक चहर, लुंगी एनगिडी, के.एम. आसिफ, कनिष्क सेठ, मोनू सिंह, ध्रुव शोरे, क्षितिज शर्मा, चैतन्य बिश्नोई, कर्ण शर्मा, इमरान ताहिर, शार्दुल ठाकुर, एन. जगादेसन.

मैच की कुछ खास बातें 

मैच की जगह

मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा 

मैच का वक्त

मैच रात आठ बजे शुरू होगा. 

लाइव टेलिकास्ट 

सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्टार नेटवर्क के स्पोर्ट्स चैनल पर हो रहा है. 

लाइव स्ट्रीमिंग 

सीरीज के सभी मैचों की हॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग होगी. 

हिंदी में लाइव ब्लॉग्स और लाइव अपडेट्स के लिए आप http://specialcoveragenews.in/sports पर लॉगिन कर सकते हैं. यहां पर आपको पूरे आईपीएल में अपडेट्स, लाइव स्कोर और समीक्षाएं सबसे पहले पढ़ने को मिलेंगी

Similar News