IPL इतिहास का सबसे महंगा गेंदबाज बना ये भारतीय खिलाड़ी

RCB के बल्लेबाजों ने हैदराबाद के तेज गेंदबाज बासिल थंपी की इस कदर पिटाई की कि वो आइपीएल इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए;

Update: 2018-05-18 05:40 GMT
IPL 2018, RCB vs SRH: Basil Thampi breaks record of worst figures in IPL history
नई दिल्ली : आईपीएल 11वें संस्करण में गुरुवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए बेहद रोमांचक मैच में मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही बेंगलोर ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है।
वहीं इस मुकाबले में बैंगलोर के बल्लेबाजों ने हैदराबाद के तेज गेंदबाज बासिल थंपी की इस कदर पिटाई की कि वो आइपीएल इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए।
हैदराबाद के तेज गेंदबाज बासिल थंपी पहले ऐसे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं जिनकी आइपीएल में सबसे ज्यादा धुनाई हुई। बैंगलोर के खिलाफ 51वें मैच में थंपी बेहद महंगे साबित हुए और अपने स्पेल में उन्होंने 70 रन लुटा दिए। थंपी ने श्रीनाथ अरविंद का रिकॉर्ड तोड़ा जो उनसे पहले तक आइपीएल में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले भारतीय गेंदबाज थे। अरविंद के नाम पर आइपीएल (चैंपियंस लीग 20) के एक मैच में 69 रन देने का रिकॉर्ड था पर अब थंपी उनसे आगे निकल गए हैं।
हैदराबाद ने टॉस जीतकर बेंगलूरु को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. इस सीजन में अभी तक सबसे मजबूत माना जाने वाला हैदरबाद का गेंदबाजी आक्रमण अब्राहम डिविलियर्स (69), मोइन अली (64), कोलिन डी ग्रांडहोम (40) की तूफानी पारियों के सामने बिखर गया और बेंगलूरु ने 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 218 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. हैदराबाद ने बेहद संघर्ष किया लेकिन वो पूरे ओवर खेलने के बाद तीन विकेट खोकर 204 रन ही बना सकी।

Similar News