IPL 2018 : आज है मुंबई इंडियन्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच भिंडत
IPL 2018: Today is between the Mumbai Indians and Delhi Daredevils.;
दिल्ली : वानखेड़े स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला दिल्ली डेयर डेविल्स से होगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच बहुत अहम है। इसलिए कोई भी टीम इस मैच को हल्के में नहीं लेगी। रोहित की टीम के लिए तो जीतना इसलिए भी जरूरी है कि वो लीग की शुरुआत में ही पिछड़ते नजर आ रहे हैं। दूसरी बात ये है कि यह उनका होम ग्राउंड है। अगर यहां जीतते हैं तो उन्हें अगले मैच में दर्शकों का समर्थन ज्यादा मिलेगा। वहीं, दिल्ली के नए कप्तान गौतम गंभीर टीम को फिर एकजुट कर मुंबई को उसके ही घर में हराने की पूरी कोशिश करेंगें।
आज के मैच में कांटे की टक्कर है क्योंकि दोनों टीमों ने शरुआत से मैच हारे हैं .
कहां होगा मैच?
- वानखेड़े स्टेडियम मुंबई
किस टीम का होम ग्राउंड?
- मुंबई इंडियंस का।
कब शुरू होगा मैच?
- शनिवार शाम 4 बजे।
कहां देखें लाइव टेलिकास्ट?
- आईपीएल के सभी मैचों की तरह इस मैच का लाइव टेलिकास्ट स्टार नेटवर्क के स्पोर्ट्स चैनलों पर हो रहा है।