धमाकेदार शतक के बाद गेल को लेकर सेहवाग ने ली चुटकी, गेल ने दिया मजेदार बयान!
क्रिस गेल ने कहा है कि उन्हें चुनकर सहवाग ने आईपीएल बचा लिया;
नई दिल्ली : गुरुवार को महज 58 गेंदों में आतिशी शतक ठोकर किंग्स इलेवन पंजाब को 15 रन से जीत दिलाने वाले क्रिस गेल ने एक मजेदारा बयान दिया है। गेल की सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 63 गेंदों में खेली गई 104 रन की नाबाद पारी की बदौलत पंजाब ने इस सीजन में अपनी तीसरी जीत हासिल की। इस शानदार प्रदर्शन के बाद गेल ने मैन ऑफ मैच लेने के बाद कहा कि मुझ चुनकर सहवाग ने आईपीएल बचा लिया।
दरअसल जनवरी में हुई आईपीएल नीलामी के दौरान गेल दो बार बोली लगने के बाद भी नहीं बिक पाए थे। ऐसे में सहवाग की टीम किंग्स इलेवन पंजाब ने गेल को उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। गेल का इशारा सहवाग और पंजाब की टीम के उन पर दांव लगाने की तरफ था। इसीलिए उन्होंने जोरदार शतक से पंजाब को जीत दिलाने के बाद कहा, 'मुझे लगता है कि सहवाग ने मुझे चुनकर (जनवरी की नीलामी) आईपीएल बचा लिया।'
गेल के बयान के थोड़ी देर बाद सहवाग ने भी यही बात दोहराई और ट्वीट किया, 'मैंने गेल को चुनकर आईपीएल बचा लिया।'
I saved the IPL by picking - @henrygayle 🤣🤣.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) April 19, 2018
गेल ने सहवाग के इस ट्वीट के जवाब में 'हां' लिखा।
— Chris Gayle (@henrygayle) April 19, 2018
क्रिस गेल ने गुरुवार को खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाते हुए महज 58 गेंदों में शतक ठोका, जो आईपीएल में उनका छठा और टी20 क्रिकेट में 21वां शतक है। वह आईपीएल और टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।
गेल ने 63 गेंदों में 11 छक्कों और एक चौके की मदद से 104 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी इस पारी की मदद से पंजाब ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 193 रन बनाए। इसके जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 4 विकेट पर 178 रन ही बना सकी और 15 रन से मैच गंवा बैठी।