IPL 2019 फाइनल : मुंबई इंडियंस VS चेन्नई सुपर किंग्स : जानिए किसका पलड़ा भारी

आईपीएल में यह चौथा अवसर होगा जब मुंबई और चेन्नई फाइनल में आमने-सामने होंगे।

Update: 2019-05-11 14:06 GMT

नई दिल्ली : 12 मई को आईपीएल-12 का फाइनल मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले शनिवार को खेले गए दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में चेन्नई ने दिल्ली को 6 विकेट से हराकर आठवीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के दस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है और वह रिकॉर्ड आठ बार फाइनल में पहुंचने में सफल रही। इनमें से तीन बार वह चैंपियन बनी है। मुंबई इंडियंस पांचवीं बार फाइनल में पहुंची है। तीन बार उसे खिताबी जीत हासिल हुई है।

आईपीएल में यह चौथा अवसर होगा जब मुंबई और चेन्नई फाइनल में आमने-सामने होंगे। आईपीएल फाइनल की बात करें तो मुंबई का पलड़ा चेन्नई पर भारी रहा है।

फाइनल में अब तक मुंबई दो और चेन्नई एक बार जीत दर्ज करने में सफल रहा है। मुंबई ने पहले क्वालिफायर में चेन्नई को ही हराया था। महेंद्र सिंह धोनी नौवीं बार आईपीएल फाइनल खेलेंगे। इस सीजन में मुंबई ने 3 बार चेन्नई को मात दी है, जिसमें दो लीग मैच और एक क्वालिफायर मुकाबला शामिल है।

मुंबई ने चेन्नई के खिलाफ 2010 आईपीएल फाइनल गंवाया था, उस वक्त टीम के कप्तान सचिन तेंदुलकर थे। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने 2013 और 2015 के आईपीएल फाइनल में चेन्नई को हराया है, उस दौरान रोहित शर्मा मुंबई के कप्तान थे। 

Tags:    

Similar News