IPL : मोहाली में दमखम दिखाने उतरेंगी कोलकाता और पंजाब, दोनों टीमों के लिए 'करो या मरो'

दोनों टीमें के सामने सबसे बड़ी चुनौती ये है की हर हाल में ये मैच जीतना चाहेगी क्यों कि जो ये मैच हारता है वो प्ले आफ की दौड़ से बाहर हो जायेगी।;

Update: 2019-05-03 07:15 GMT

आईपीएल सीजन 2019 में आज का मैच किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकता नाईट राइडर्स के बीच मोहाली में रात 08.00 बजे से होने वाला है दोनों टीमें कुल 12-12 मैच खेली है। जिसमें दोनों टीमों को 5 में जीत मिली और 7 में पराजय का सामना करना पड़ा। दोनों टीमें के सामने सबसे बड़ी चुनौती ये है की हर हाल में ये मैच जीतना चाहेगी क्यों कि जो ये मैच हारता है वो प्ले आफ के दौड़ से बाहर हो जायेगी। कोलकता के कप्तान दिनेश कार्तिक अपनी सेना को लेकर मोहाली मे फिर से उतरेंगी।

हालांकि 29 अपैल को खेले गये मैच में पंजाब को हैदराबाद से 45 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन पंजाब आज के खेल में हर तरह से मैच को जितना चाहेगी। वही 28 अपैल को कोलकता ने मुंबई को 34 रनों से हराकर पुरे सवाब पर है। जिसमें शुभमान गिन ने रनों कि बरसात करते हुए 45 गेंद में शानदार 76 रन बनाये तो क्रिस लिन ने 29 गेंद पर 54 रन और आंद्रे रसेल ने नाबाद 40 गेंद पर 80 रन बनाये। मुंबई के तरफ से सबसे ज्यादा रन हार्दिक पांडया ने 91 रनो की पारी खेली फिर भी वो मैच को जीता न सके। 

दोनों टीमें (संभावित)

कोलकाता: दिनेश कार्तिक (कप्तान), सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, जो डेनली, लॉकी फग्र्यूसन, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, हैरी गर्नले, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, के.सी. करियप्पा, शुभमन गिल, श्रीकांत मुंधे, निखिल नाइक, पृथ्वी राज, प्रसिद्ध कृष्णा, नीतीश राणा और संदीप वॉरियर।

पंजाब: रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), लोकेश राहुल, क्रिस गेल, एंड्रयू टाई, मयंक अग्रवाल, अंकित राजपूत, मुजीब उर रहमान, करुण नायर, डेविड मिलर, मोइसिस हेनरिक्स, निकोलस पूरन, वरुण चक्रवर्ती, सैम कुरेन, मोहम्मद शमी, सरफराज खान, दर्शन नालकंडे, प्रभसिमरन सिंह, अग्निवेश अयाची, हरप्रीत बराड, मुरुगन अश्विन, हरडस विजोएन और अर्शदीप सिंह।

Tags:    

Similar News