वो खिलाड़ी जो IPL-12 की नीलामी में सबसे महंगे बिके, मिल गए करोड़ों
स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने सबको हैरान करते हुए 8.4 करोड रुपए की कीमत हासिल की है।;
नई दिल्ली : आईपीएल की 12वीं सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में तमिलनाडु के अनजान स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने सबको हैरान करते हुए 8.4 करोड रुपए की कीमत हासिल की है। उन्हें हासिल किया किंग्स इलेवन पंजाब ने। पिछली नीलामी में 11.5 रुपए की कीमत पर बिके फास्ट बॉलर जयदेव उनादकट को भी 8.4 करोड रुपए की लगाकर राजस्थान रॉयल्स ने खरीद लिया।
मंगलवार को ही नीलामी में फ्रेंचाइजियों ने भारतीय खिलाड़ियों के अलावा कैरेबियाई खिलाड़ियों में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। भारतीय खिलाड़ियों को तरजीह मिलने की वजह थी अगले साल वर्ल्ड कप का होना। जिसके चलते कई विदेशी खिलाड़ी आईपीएल अधूरा छोड़ अपनी टीमों के तैयारी शिविर में जुड़ने के लिए रवाना हो जाएंगे।
जानते हैं, कौन रहे सबसे महंगे खिलाड़ी-
जयदेव उनादकत- 1.5 करोड़ के बेस प्राइस वाले पेसर जयदेव उनादकत को उनकी पुरानी टीम राजस्थान रॉयल्स ने फिर खरीद लिया। हालांकि पिछली बार 11.5 करोड़ में बिके जयदेव इस बार 8.4 करोड़ में टीम में शामिल हुए। वह फिर भी सबसे महंगे खिलाड़ी बने।
वरुण चक्रवर्ती- अनकैप्ड वरुण चक्रवर्ती को 8.4 करोड़ की बड़ी राशि में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा। वह संयुक्त रूप से सबसे महंगे रहे। वरुण अपने पहले आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की जर्सी में दिखेंगे। पंजाब ने उनके लिए भारी भरकम रकम अदा करने का जोखिम उठाया।
सैम करन- पंजाब फ्रैंचाइजी ने इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी सैम करन के लिए भी अच्छी खासी कीमत अदा की। हाल ही में भारत के इंग्लैंड दौरे पर बल्ले और गेंद से धमाल मचाने वाले इस हरफनमौला खिलाड़ी के लिए पंजाब ने 7.2 करोड़ रुपये दिए।
कोलिन इनग्राम- साउथ अफ्रीका के कोलिन इनग्राम भी अच्छी खासी कीमत लेने में सफल रहे और दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 6.4 करोड़ रुपये में खरीदा।
अक्षर पटेल- दिल्ली ने ही हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल के लिए 5 करोड़ रुपये दिए। वह पिछले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब से खेले थे।
मोहित शर्मा- मौजूदा चैंपियन चेन्नै सुपर किंग्स ने पेसर मोहित शर्मा के लिए 5 करोड़ रुपये की बड़ी राशि अदा की।
एक हैरान करने वाली बात यह रही कि T20 इंटरनेशनल मैच के दौरान एक ओवर में छह छह जड़ने वाले एकमात्र खिलाड़ी युवराज सिंह को पहले राउंड में उनकी बेस प्राइज 1 करोड़ पर भी कोई खरीदने को तैयार नहीं हुआ लेकिन जब दूसरी बोली लगी तो मुंबई इंडियंस ने एक करोड़ रुपए में उन्हें खरीद लिया।
कुल बिके के 60 खिलाड़ियों में से 28 खिलाड़ी ऐसे रहे जिन्हें एक करोड़ या इससे ज्यादा कीमत पर खरीदा गया। किंग्स इलेवन पंजाब ने सबसे ज्यादा 6 खिलाड़ी 1 करोड़ से ज्यादा कीमत पर खरीदे उसके बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल और तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रहे। जिन्होंने क्रमशः 5 और 4 खिलाड़ियों को करोड़पति बनाया। चेन्नई सुपर किंग्स ने नीलामी में कुल 2 खिलाड़ी खरीदे रोहित शर्मा को 5 करोड़ रुपए में खरीदा।IPL Auction 2019: The most expensive buys