आज होगा आईपीएल 14वां मैच, राजस्थान और बैंगलोर होगी आमने सामने

Update: 2019-04-02 03:43 GMT

आज आईपीएल का 14वां मैच बैंगलोर और राजस्थान के बीच सवाई मान सिंह स्टेडियम में रात 8 बजे शुरू होगा. आईपीएल 12 का आगाज़ दोनों ही टीमों के लिए अच्छा नहीं रहा है क्योंकि दोनों ही टीमों ने अभी तक अपने तीनों मैच हारे हैं. दोनों ही टीम जीत के लिए संघर्ष करते हुए नजर आ रही हैं. 


बैंगलोर ने अपना पिछला मैच हैदराबाद के खिलाफ 118 रनों से गवा दिया. वहीं, राजस्थान अपना पिछले मैच चेन्नई से 8 रनों से हार गई. इस मैच में कोई एक टीम जीत दर्ज कर वापिस पटरी पर आने कि कोशिश करेगी. लेकिन दोनों ही टीम इस मैच को जीतने के लिए पूरी कोशिश करेंगी. 

Similar News