IPL11 : दो साल के बाद इन दोनों टीमों ने की शानदार वापसी

IPL11: After two years these two teams have a fantastic return;

Update: 2018-05-21 04:04 GMT

नई दिल्ली : दो साल के बाद आई चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने शानदार वापसी की है . दोनों टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बना चुकी है . 1 क्वालीफ़ायर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स और  सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा . इन दोनों में से जो भी हारेगा उसे खेलने का 1 और मौक़ा मिलेगा . 



इस सीजन का 2 क्वालीफ़ायर कोलकाता नाईट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा . मगर हारने के बाद इन के पास कोई मौका नहीं होगा . यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा . यह कोलकाता का होम ग्राउंड भी है . 




सीजन की शुरुआत से ही सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन और चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एम एस धोनी का बल्ला लगातार चल रहा है . केन विलियमसन ने 14 मैच में 661 रन बना चुके हैं . वहीं दूसरी ओर धोनी 14 मैच में 446 रन बना चुके हैं . ख़ास बात यह है कि धोनी अपनी टीम के लिए एक कमाल के फिनिशर सिद्ध हो रहे हैं . 

Similar News