लगता है विराट कोहली इंसान नहीं हैं - तमीम इकबाल

Update: 2018-10-24 08:07 GMT

भारतीय कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाज़ी के कायल बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज़ तमीम इक़बाल ने मंगलवार को विराट कोहली की जमकर तारीफ़ की. तमीम इक़बाल ने कहा कि " कभी कभी लगता है की विराट कोहली इंसान नहीं हैं ". ' खलीज टाइम्स ' के हवाले से तमीम ने कहा कि "जब कोहली बल्लेबाज़ी करने उतरते हैं तो लगता है की वे शतक ही लगाएंगे" . उन्होंने कहा कि"जिस तरह वह अपनी फिटनेस और अपने खेल पर ध्यान देते हैं . वह अविश्वसनीय है ". 


वह संभवतः तीनों प्रारूपों में नंबर एक हैं . वह टेस्ट और वनडे दोनों में सर्वश्रेठ बल्लेबाज़ हैं . वह वनडे में सबसे कम पारियों में 10000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बनने से मात्र 81 रन दूर हैं . 

Similar News