IPL2019 : कोलकाता नाईट राइडर्स ने चेन्नई को दिया 109 रनों का लक्ष्य, आखिर लगातार कैसे गिरे कोलकाता के विकेट?
आईपीएल के 12वें सत्र का 23वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला लिया. उनका यह फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ क्योंकि कोलकाता नाईट राइडर्स के विकेट शुरू से ही गिरने लगे. क्रिस लिन पहले ही ओवर में 0 पर ही आउट हो गए. फिर एक एक करके विकेट गिरने का यह सिलसिला चलता रहा.
पहले ओवर में क्रिस लिन ने अपना विकेट गंवाया, इसके बाद दूसरे ही ओवर में सुनील नारायण मात्र 6 रन बनाकर आउट हो गए.उनके बाद नितीश राणा भी शून्य पर आउट हो गए. पांचवें ओवर में रोबिन उथप्पा 11 रन का योगदान देकर आउट हो गए. फिर दिनेश कार्तिक 19 रन, शुभ्मन गिल 9 रन, पीयूष चावला 8 रन बनाकर आउट हो गए. कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा शून्य पर आउट हुए.
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सर्वाधिक विकेट दीपक चाहर ने लिए. दीपक चाहर ने कुल 4 ओवर डाले जिनमें उन्होंने 20 रन खाए और 3 विकेट लिए. इमरान ताहिर और हरभजन सिंह ने 2-2 विकेट लिए. वहीं रविंद्र जडेजा ने एक विकेट लिया.
अब चेन्नई सुपर किंग्स जीतने के लिए 20 ओवर में 109 रन चाहिए.