मुंबई : कप्तान आश्विन के ओवर में पोलार्ड भी अपना विकेट गवा बैठे . आश्विन की गेंद पर पोलार्ड फिंच के हाथों कैच आउट हो गए . 16वें ओवर के बाद मुंबई का 154/6 है .
आईपीएल सीजन 11 के 50वें मैच में मुंबई का स्कोर 15 ओवर के बाद 151/5 है . अभी पोलार्ड और हार्दिक पंड्या क्रीज़ पर हैं . पोलार्ड 22 गेंदों में अर्धशतक मार चुके हैं . पोलार्ड ने 5 चौके और 3 छक्के मारे हैं .
मैच में किंग्स इलेवन के कप्तान आर. अश्विन ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. 14 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर चार विकेट खोकर 134 रन है. ईविन लेविस, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा आउट हुए हैं. क्रुणाल पंड्या 30 और कीरोन पोलार्ड 36 रन बनाकर क्रीज पर हैं.
लाइव स्कोर यहां देखें
मुंबई की पारी सूर्यकुमार यादव और ईविन लेविस ने शुरू की. अंकित राजपूत के पहले ओवर में सात और मोहित शर्मा की ओर से फेंके गए दूसरे ओवर में लेविस ने छक्के सहित 9 रन बने. तीसरे ओवर में सूर्यकुमार ने अंकित को दो छक्के और एक चौका जमाया. इस ओवर में 21 रन बने.पारी के चौथे ओवर में एंड्रयू टॉय ने लेविस (9) को बोल्ड करते हुए पंजाब को पहली सफलता दिलाई. लेविस की जगह ईशान किशन बैटिंग के लिए आए.पारी के 5वें ओवर में मोहित शर्मा को ईशान किशन ने दो छक्के और चौका लगाया. ओवर में 18 रन बने और स्कोर 50 रन के पार जा पहुंचा.छठे ओवर में टाय की लगातार गेंदों पर ईशान किशन (20) और सूर्यकुमार यादव (27) के आउट होने से पंजाब के हौसले बुलंद हो गए.ओवर में केवल तीन रन बने.तीन विकेट गिरने से मुंंबई की रनगति पर कुछ ब्रेक लग गया था.आठवें ओवर में कप्तान अश्विन आक्रमण पर आए, ओवर में पांच रन बने.मुंबई के विकेट लगातार गिर रहे थे. 9वें ओवर में बारी रोहित शर्मा (9) की थी जिन्हें अंकित राजपूत ने युवराज से कैच कराया. रोहित एक बार फिर नाकाम रहे.10 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर चार विकेट खोकर 79 रन था.10 ओवर के बाद कुछ टॉवर्स की लाइट बंद होने से खेल कुछ देर रुका रहा.
11वां ओवर अक्षर पटेल ने फेंका, इसमें केवल 6 रन बने.12वें ओवर में क्रुणाल ने स्टोइनिस को लगातार दो छक्के और फिर चौका जड़ते हुए थमे स्कोर को फिर से गति देने की कोशिश की. ओवर में 19 रन बने और स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया.13वें ओवर में बारी पोलार्ड की थी. उन्होंने अक्षर पटेल को छक्का लगाया. ओवर में 12 रन बने.14वें ओवर में पोलार्ड ने अंकित को छक्का और फिर लगातार दो चौके जमाए. मुंबई का स्कोर तेजी से 'छलांग' लगा रहा था.15वें ओवर में क्रुणाल (32) की पारी पर विराम लग गया. उन्होंने स्टोइनिस की गेंद पर अंकित राजपूत ने कैच किया.