IND Vs SA : भारत बनाम साउथ अफ्रीका, 4th वनडे मैच लाइव स्कोर

भारत ने 6 एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में 3-0 से बढ़त हासिल कर ली है, अगर भारत ये मैच जीतता है तो सीरीज भी जीत लेगा।;

Update: 2018-02-10 15:20 GMT
जोहानिसबर्ग : साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6 वनडे मैचों की सीरीज के चौथे मैच में ओपनर शिखर धवन ने सेंचुरी (109) लगाई। कोहली 75 रन बनाकर आउट हुए। वो मॉरिस का शिकार बने। अगर भारत ये मैच जीतता है तो सीरीज भी जीत लेगा। इससे पहले भारत ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पारी की शुरूआत करने आए रोहित शर्मा 5 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। जिसके बाद पारी को आगे बढ़ाते हुए कोहली-धवन जोड़ी ने शतकीय साझेदारी पूरी की।
इस दौरान कोहली ने अपना 46वां अर्धशतक पूरा किया और 75 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। शिखर धवन ने अपने 100वें मैच मे खेलते हुए 11वां शतक पूरा किया।
भारत ने 6 एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में 3-0 से बढ़त हासिल कर ली है और इस मैच को जीतकर भारत के पास पहली बार दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतने का मौका है। हालांकि सीरीज का चौथा मैच दक्षिण अफ्रीका के लिहाज से काफी अलग महत्व रखता है।
सीरीज का चौथा मैच स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित पिंक वनडे होगा। इस मैच में अफ्रीकी टीम पिंक जर्सी में नजर आएगी।
गौरतलब है कि पिंक जर्सी पहनने के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम कोई भी मैच नहीं हारी है, तो उसी उम्मीद के साथ वह इस बार भी पिंक जर्सी में जीत की राह पर लौटना चाहेगी।

Similar News