भारत और दक्षिण अफ्रीका बीच चौथा वनडे आज, टीम इंडिया के पास सीरीज जीतने का मौका
टीम इंडिया शुरू के तीनों मैच अपने नाम कर चुकी है..;
नई दिल्ली : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 6 वनडे मैचों की सीरीज का आज चौथा मैच जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में शाम साढ़े चार बजे खेला जाएगा। टीम इंडिया शुरू तीनों मैच अपने नाम करने के बाद आज सीरीज के अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। सीरीज में 3-0 की बढ़त बनाने के बाद भारत को अब साउथ अफ्रीकी सरजमीं पर पहली वनडे सीरीज जीतने के लिए सिर्फ एक और जीत की जरूरत है।
भारत ने डरबन में खेले गए पहले मैच में ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका टीम को 6 विकेट से हराया था। वहीं दूसरे मुकाबले में सेंचुरियन में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया था जबकि केपटाउन में खेले गए मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 124 रनों से हराया हराया था।
दोनों टीमें इस प्रकार है...
भारत- विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह।
साउथ अफ्रीका- एडेन मार्करम (कप्तान), हाशिम अमला, एबी डिविलियर्स, जेपी डुमिनी, हेइनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस, कैगिसो रबाडा, लुंगी नगीदी, फेहलुकवायो और इमरान ताहिर।