LIVE World Cup 2019 PAKvsFG : अफगानिस्तान ने पाक को दिया 228 रनों का लक्ष्य

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।;

Update: 2019-06-29 09:07 GMT

लंदन। 2019 विश्व कप में आज का पहला मैच पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भारतीय समयानुसार 03.00 बजे से खेला जाएंगा और  पाकिस्तानी अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में आत्ममुग्धता से बचकर अपनी शानदार लय को जारी रखने के लिए उतरेगी। तीन हार और एक मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद पाकिस्तानी टीम पर लीग चरण से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था। पाकिस्तान ने अभी तक सात मैच खेलने के बाद सात अकों के साथ सातवें स्थान पर है। अफगानिस्तान ने अभी तक सात मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। आज इस विश्व कप में अफगानिस्तान आठवा मैच खेल रही है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट 227 रन बनाये है। शिनवारी 19 और मुजीब 7 रन बना कर नाबाद रहे।

अफगानिस्तान का पहला विकेट गुलबदीन नाइब के रुप में लगा वो शाहिन के बॉल पर शरफराज के हाथों कैच हुए। गुलबदीन ने 15 रन बनाये। तो दुसरा विकेट  भी 27 रन के स्कोर पर गिर गया। शाहिन के बॉल पर हशमतुल्ला शॉट मारने के चक्कर में  इमाद के हाथों में कैच दे बैठे। 12वें ओवर में इमाद वसीम को रहमत का विकेट लेकर पाकिस्तान को तीसरी सफलता दिलवाई। उन्होंने रहमत को 35 रन पर आउट किया।

तीसरे विकेट लिए रहमत और इकराम ने 30 रन जोड़े। अफगान धीरे-धीरे स्कोर को बढ़ा रहा था कि शादाब खान ने अफगानिस्तान की उम्मीदो को तोड़ दी। असगर अफगान (42) को अच्छा खेल रहे थे आउट हो गए। चौथे विकेट के लिएअसगर अफगान और रहमत 64 रन जोड़े थे। कि नबी और इकराम अली की जोड़ी भी कुछ खास नही कर सकी , और पाक के 27 वें ओवर में वसीम ने आखिरी गेंद पर इकराम को आउट किया। उन्होंने संघर्ष करते हुए 24 रन बना। असगर और इकराम ने पाचवे विकेट के लिए केवल 4 जोड़ सके। 

नजीबुल्लाह और मोहम्मद नबी टीम को 150 रनों तक पहुचाया। और संभलक कर बल्लेबाजी कर रहे थे, कि मोहम्मद नबी भी अपनी टीम को निराश कर गये, पाक के लिए 37 वां ओवर कर रहे वहाब रियाज ने नबी को गेंद फेकी लेकिन वो लंबा शॉट मारने के चक्कर में बाउड्री पर कैच हो गये। नजीबुल्लाह और मोहम्मद नबी छठे विकेट लिए 42 रन जोड़े थे।

नजीबुल्लाह ने तेजी से रन बना रहे थे। कि वो भी शाहिन के अंदर आती गेंद को खेला लेकिन वो बल्ले का किनारा लेकर विकेट पर जा लगी। नजीबुल्लाह 42 रन बना कर आउट हुए। नजीबुल्लाह शिनवारी ने सातवे विकेट के लिए 35 रन जोड़े थे। लेकिन उसके विकेट गिरने के बाद राशिद खान ने भी बल्ले का मुह खोल रहे थे कि वो भी मीड ऑफ पर कैच हो गये। राशिद खान 8 रन बनाकर शाहिन के बॉल पर फॉकर जमान के हाथों कैच हो गये। हामिद हसन भी कुछ खास कमाल नही कर सके और वो एक रन के स्कोर पर रजा के बॉल पर वोल्ड हो गये।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन- इमाम उल हक, फखर जमां, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, हैरिस सोहेल, सरफराज अहमद (कप्तान), इमाद वसीम, वहाब रियाज, शादाब खान, मोहम्मद आमिर और शाहीन शाह अफरीदी।

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन गुलबदीन नाइब (कप्तान), रहमत शाह, हशमतुल्ला शाहिदी, असगर अफगान, मोहम्मद नाइब, समीउल्ला शिनवारी, इकराम अलीखिल, नजीबुल्ला जादरान, राशिद खान, दौलत जादरान और मुजीबुर रहमान।

Tags:    

Similar News