INDvsWI: रोहित-कोहली के शतक की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया

विंडीज ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 322 रन बनाए और इस तरह उसने भारत के सामने 323 रन का एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है।;

Update: 2018-10-21 15:30 GMT

कप्तान विराट कोहली (140) और रोहित शर्मा (नाबाद 152) के तूफानी शतकों के दम पर भारत ने पहले वनडे मैच में रविवार को वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराकर पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. भारत ने यहां बर्सपारा क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. वेस्टइंडीज ने शिमरोन हेटमेर (106) की शतकीय पारी की मदद से आठ विकेट पर 322 रन का मजबूत स्कोर बनाया जिसे भारत ने 42.1 ओवर में ही महज दो विकेट खोकर हासिल कर लिया.

विराट ने 107 गेंदों की पारी में 21 चौके और दो छक्के लगाए. रोहित ने 117 गेंदों की पारी में 15 चौके और आठ छक्के उड़ाए. दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 246 रन की साझेदारी की.

शिखर धवन ने चार और अंबाती रायडु ने नाबाद 22 रन बनाए.

वेस्टइंडीज के लिए ओशाने थॉमस और देवेंद्र बिशू ने एक-एक विकेट लिए.

जानिए मैच के पल-पल का हाल..

33 ओवर के बाद भारत का स्कोर 256/2 है। विराट कोहली 140 रन बनाकर हुए स्टंप आउट। रोहित शर्मा ने 84 गेंदों में 10 चौकों और 5 छक्कों की मदद से अपने वनडे करिया का 20वां शतक पूरा किया।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 87 गेंदों में 17 चौकों की मदद से अपने वनडे करियर का 36वां शतक पूरा किया। विराट कोहली का कप्तान के तौर पर यह 14वां, रन चेज में 22वां शतक है।

विंडीज ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 322 रन बनाए और इस तरह उसने भारत के सामने 323 रन का एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है। विंडीज के लिए शिमरन हेटमायर ने 106 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। उनके अलावा निचले क्रम में कप्तान जेसन होल्डर ने 38, देवेंद्र बिशू ने नाबाद 22 और केमर रोच ने नाबाद 26 रन की उपयोेगी पारियां खेलीं। भारत की ओर से युजवेंद्र चहल ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को 2-2 और खलील अहमद के हाथ 1 सफलता लगी। 



Similar News