LIVE IPL; RCB vs MI: मुंबई इंडियंस को चहल ने दिया पहला झटका, डि कॉक आउट

दोनों टीमें टूर्नामेंट में अपने पहले मुकाबले हार चुकी हैं

Update: 2019-03-28 15:21 GMT

नई दिल्ली : आईपीएल के 12वें संस्करण का 7वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियंस के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। आरसीबी ने मैच में टॉस जीतकर कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई और बेंगलुरू की टीमें अपना पहला मुकाबला हार चुकी हैं। दिल्ली ने मुंबई और चेन्नई ने बेंगलुरू को मात दी थी। दोनों टीमों की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर आईपीएल 2019 में जीत का खाता खोलने की होगी।

मुंबई के सूर्यकुमार यादव और युवराज सिंह क्रीज पर मौजूद हैं। कप्तान रोहित शर्मा 48 रन बनाकर उमेश यादव की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने क्विंटन डीकॉक के साथ पहले विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की। युजवेंद्र चहल ने डीकॉक को 23 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। मुंबई ने पहले पावरप्ले (शुरुआती छह ओवर) में बिना किसी नुकसान के 52 रन बनाए थे।

बेंगलुरु ने टीम इलेवन में कोई भी बदलाव नहीं किया। दूसरी ओर, मुंबई ने दो बदलाव किए। उसने रासिख सलाम और बेन कटिंग को बाहर कर दिया। दोनों की जगह लसिथ मलिंगा और मयंक मार्कंडेय को टीम में लिया। टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह दूसरा मुकाबला है।

Similar News