Live IPL11 DDvsSRH : दिल्ली की पारी हुई खत्म , ऋषभ पन्त ने खेली शतकीय पारी

Update: 2018-05-10 13:20 GMT

नई दिल्ली : दिल्ली ने पहला बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाये  और हैदराबाद को 188 का लक्ष्य दिया . दिल्ली की इस पारी में ऋषभ पन्त ने अपने कैरिएर की सबसे तेज पारी खेली , ऋषभ पन्त ने 63 गेंदों में 128 मारे और नाबाद रहे . उन्होंने आपना शतक भी पूरा किया . ऋषभ पन्त ने इस पारी में 15 चोके और 7 छक्के मारे . लेकिन शुरूआती झटकों क्र कारण दिल्ली 200 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई .



दिल्ली ने अपना पहला विकेट शॉ के रूप में खोया दो दूसरा विकेट जैसन रॉय के रूप में . इसी प्रकार हैदराबाद के चालाक गेंदबाज़ और तेज फील्डिंग के कारण दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर भी रन आउट हो ज्ञ . श्रेयस अय्यर मात्र 3 रन मारकर आउट हुए . अभी 8 ओवर हो चुके हैं औउर दिल्ली का स्कोर 44/3 रन है. 



दिल्ली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है . पृथ्वी शॉ और जैसन रॉय क्रीज़ पर हैं . डीडी के फैन्स को उम्मीद है कि आज उन्हें द पृथ्वी शो देखने को मिल सकता है .


लाइव स्कोर के लिए जुड़ें रहें 



आज आईपीएल सीजन 11 का 42 वां मैच है जो दिल्ली और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा . यह मैच दिल्ली डेयरडेविल्स के होम ग्राउंड यानी फिरोज शाह कोटला में खेला जाएगा .इस सीजन में हैदराबाद कमाल की फॉर्म में है जबकि दिल्ली की फॉर्म कुछ खास नहीं है . हैदराबाद पॉइंट्स टेबल में 16 अंकों के साथ नंबर 1 पर है जबकि दिल्ली 6 अंकों के साथ आखिरी नंबर पर है . दिल्ली अगर आज हारी तो प्ले ऑफ से बाहर हो जायेगी . अभी तक दिल्ली और हैदराबाद के बीच अभी तक 11 मुक़ाबले हुए हैं जिसमें की दिल्ली ने 4 मुक़ाबले और हैदराबाद ने 7 मुक़ाबले जीते हैं .



डीडी के मैनेजमेंट को आज देर रात सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने जा रहे मुकाबले में बहुत ही खास बात का ध्यान रखना होगा. बता दें कि केन विलियमसन की टीम हैदराबाद ने अपने पिछले 10 मैचों में से आठ में जीत चुकी है और उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने बचे मुकाबलों में सिर्फ एक पर जीत की मुहर लगानी है. हैदराबाद के 10 मैच में 16 अंक हैं, वहीं दिल्ली 10 में से केवल तीन ही मुकाबले में जीतने में सफल रही है. 


Similar News