World cup: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का अभ्यास मैच आज, कब, कहां देखें LIVE प्रसारण

विराट सेना को अपना पहला अभ्यास मैच 25 मई को लंदन के द ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। व;

Update: 2019-05-25 07:59 GMT
नई दिल्ली : आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत 30 मई से इंग्लैंड-वेल्स में होगी। लेकिन वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले सभी टीमों को दो-दो अभ्यास मैच खेलने का मौका मिलेगा। ऐसे में टीम इंडिया को भी तैयारी के लिए दो-दो अभ्यास मैच खेलने को मिलेंगे। आज के मैच में कप्तान कोहली नंबर चार की गुत्थी को सुलझाना चाहेंगे।

इन अभ्यास मैचों से टीम को इंग्लैंड की परिस्थिति और अपनी तैयारियों को परखने का भी मौका मिलेगा। टीम इंडिया को दो अलग-अलग स्थानों पर न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के साथ अभ्यास मैच खेलने होंगे। टीम इंडिया अभ्यास मैच के दौरान नंबर 4 पर जरुर कुछ प्रयोग करना चाहेगी, साथ ही अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी को भी परखना चाहेगी।

विराट सेना को अपना पहला अभ्यास मैच 25 मई को लंदन के द ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। वहीं टीम अपना दूसरा अभ्यास मैच 28 मई को कार्डिफ के वेल्स स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। अभ्यास मैचों का लाइव प्रसारण स्टार नेटवर्क द्वारा किया जाएगा। सारे अभ्यास मैच स्टार स्पोर्ट्स चैनल और हॉटस्टार पर देखे जा सकते हैं। भारत के सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होंगे। वर्ल्ड कप में भारत को अपना पहला मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलना है।

Tags:    

Similar News