बॉम्बे हाई कोर्ट से महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन को बड़ा झटका, IPL मैचों पर भी खतरा
बॉम्बे हाई कोर्ट की ओर से महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने क्रिकेट मैचों के दौरान पावना नदी के पानी के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।;
मुंबई : बॉम्बे हाई कोर्ट की ओर से महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने क्रिकेट मैचों के दौरान पावना नदी के पानी के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।
बॉम्बे हाई कोर्ट ने एमसीए और सरकार के बीच पावना डैम से पानी इस्तेमाल किये जाने वाले एग्रीमेंट को रद्द कर दिया है। इस आदेश के बाद एमसीए अब पावना डैम के पानी का इस्तेमाल नहीं कर सकती है।
कोर्ट ने कहा है कि क्रिकेट पिचों को मेनटेन करने के लिए पावना के पानी का इस्तेमाल करना अवैध है। इसके बाद हाई कोर्ट ने एमसीए और सरकार के बीच पावना से पानी इस्तेमाल किए जाने वाले अग्रीमेंट को रद्द कर दिया है।
इससे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन को एक नोटिस जारी करते हुए आईपीएल मैचों के दौरान पुणे में उपयोग होने वाले पानी को लेकर तैयार किया गया प्लान मांगा था। IPL मैचों का ग्राउंड तैयार करने के लिए एमसीए पानी का इंतजाम कहां से करेगा, इस बारे में भी हाई कोर्ट ने कई सवाल किए थे।
आपको बता दें कि आईपीएल के दौरान महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएसन पावना डैम के पानी का पुणे क्रिकेट स्टेडियम के लिए इस्तेमाल करता था। 2016 में आइपीएल के दौरान स्टेडियम में पानी के इस्तेमाल को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गयी थी।
लोकसत्ता आंदोलन द्वारा 2016 में हाई कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा गया था कि महाराष्ट्र सूखे से जूझ रहा है और आईपीएल मैचों के दौरान पानी की खपत काफी ज्यादा होगी, जबकि पुणे को सिर्फ पावना नदी से ही पानी की आपूर्ति होती है। ऐसे में मैचों में होने वाली पानी की खपत राज्य में पानी की आपूर्ति को प्रभावित करेगी और सूखा जैसी स्थिति पर भी इसका असर होगा।