जब मैच के दौरान धोनी स्टंप के पीछे से चिल्लाये, 'चीकू, 2-3 फील्डर इधर लगा ले'

बुधवार को भी मैच के दौरान ऐसा देखने को मिला, महेंद्र सिंह धोनी स्टंप के पीछे से लगातार कोहली और टीम को सलाह दे रहे थे.;

Update: 2017-10-26 05:27 GMT

नई दिल्ली: भारत ने बुधवार को पुणे में खेले गए दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली है. शानदार बॉलिंग के लिए भुवनेश्वर कुमार 'मैन ऑफ द मैच' चुने गए. 

कप्तान विराट कोहली को लगातार पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की गाइडेंस मिलती रहती है. चाहे वह कोई बड़ा फैसला लेना हो या फिर फील्डिंग सैट से लेकर बॉलिंग के फैसलों में  महेंद्र सिंह धोनी की राय काम करती है.

बुधवार को भी के दौरान ऐसा देखने को मिला, महेंद्र सिंह धोनी स्टंप के पीछे से लगातार कोहली और टीम को सलाह दे रहे थे. धोनी लगातार केदार जाधव और अन्य गेंदबाजों को बता रहे थे कि किस तरह गेंद डालनी है, किस बल्लेबाज की कमजोरी क्या है.

महेंद्र सिंह धोनी लगातार केदार जाधव की गेंदबाजी के दौरान बोल रहे थे, ''बहुत बढ़िया, अच्छा डाल रहा है''. ''ऐसा ही डाल इसको, हर तीसरा बॉल ये ही रखना''. 

महेंद्र सिंह धोनी ने फील्डिंग सेट करवाने के लिए भी विराट कोहली को कहा लेकिन अपने ही अंदाज में. वो चिल्लाए, '' चीकू, दो-तीन जन (फील्डरों) को इधर छोड़ दे''. आपको बता दें कि चीकू विराट कोहली का ही नाम है.

बता दे बुधवार को खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को जीत के लिए 231 रनों का लक्ष्य दिया. जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 46 ओवर में ही 232 रन बनाते हुए 6 विकेट से आसान जीत दर्ज कर ली

इस जीत के साथ भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी 50वीं जीत दर्ज की. ये दोनों टीम के बीच 100वां मैच था, जिनमें से भारत ने 50 और न्यूजीलैंड ने 44 मैच जीते हैं. टीम इंडिया के लिए शिखर धवन से सबसे ज्यादा 68 रनों की पारी खेली जबकि दिनेश कार्तिक ने शानदार 64 रन बनाए. वहीं हार्दिक पंड्या ने 30 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. अब सीरीज का फैसला रविवार को होने वाले कानपुर वनडे में होगा. 


Similar News