धोनी की गोद में बैठकर बेटी जीवा ने गाया गाना, VIRAL हुआ वीडियो
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी बेटी जीवा का एक वीडियो सामने आई है। जिसमें जीवा गाना गा रही हैं...;
नई दिल्ली : श्रीलंका के साथ सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी इन दिनों अपना समय परिवार के साथ व्यतीत कर रहे हैं। वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी बेटी जीवा का एक वीडियो सामने आई है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी की गोद में बैठकर बेटी जीवा गाना गा रही हैं। जीवा गाना गा रही हैं- 'वी विश यू मेरी क्रिसमस।' वीडियो में धोनी जीवा की तरफ देख रहे हैं और बेटी जीवा गाते हुए गाड़ी से बाहर की तरफ देख रही हैं।
जाहिर है माही ने अपनी बेटी के साथ बहुत ही अच्छे से क्रिसमस मनाया। वायरल हो रही जीवा के इस क्यूट वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी पंसद कर रहे हैं और इसे शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 1 लाख 32 हजार व्यूज मिल चुके हैं।