मास्टर ब्लास्टर सचिन के बेटे ने अपने गेंदबाजी से किया सबको सरप्राइज
अर्जुन टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली और टीम के अन्य खिलाड़ियों को भी अपनी गेंदबाजी से सरप्राइज किया. वानखेड़े स्टेडियम में सभी की निगाह उन पर टिकी रही.;
22 अक्टूबर से टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत करेगी. तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच मुंबई में खेला जाएगा. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया के साथी खिलाड़ियों के साथ जमकर मैच प्रैक्टिस की .
अर्जुन टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली और टीम के अन्य खिलाड़ियों को भी अपनी गेंदबाजी से सरप्राइज किया. वानखेड़े स्टेडियम में सभी की निगाह उन पर टिकी रही. अर्जुन अभी मुंबई के अंडर-19 टीम के लिए खेलते है.
अर्जुन ने नेट्स पर शिखर धवन को बाउंसर फेंकी, शिखर धवन सरप्राइज्ड हो गए और ठीक से इस बॉल को खेल नहीं पाए. उन्होंने कप्तान विराट कोहली को अपने एक बाउंसर पर झुकने के लिए मजबूर कर दिया और उन्होंने अजिंक्य रहाणे और मध्य क्रम के बल्लेबाज केदार जाधव व अन्य खिलाडिय़ों को भी गेंदबाजी की.
टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री और गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने भी अर्जुन गेंदबाजी करते हुए देखा। दोनों ही अर्जुन की गेंदबाजी को बारीकी से देख रहे थे.
टीम इंडिया 22 अक्टूबर से होने वाली न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज से पहले स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रही थी. मुंबई के अंडर-23 और अंडर-19 टीम के संभावित गेंदबाज भारतीय खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करा रहे थे. . मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन के जरिए इंडियन क्रिकेटर्स न्यूजीलैंड के लेफ्ट हैंडर फास्ट बॉलर ट्रेन्ट बोल्ट को खेलने की प्रैक्टिस कर रहे थे.मैचों
अर्जुन ने इससे पहले जुलाई में वुमन वर्ल्ड कप के दौरान भी इंडियन क्रिकेटर्स को बॉलिंग प्रैक्टिस करवाई थी, जब महिला टीम फाइनल में पहुंच गई थी. टूर्नामेंट के लिए मुंबई की अंडर-19 टीम में शामिल किए गए. अर्जुन उभरते हुए बायें हाथ के तेज गेंदबाज हैं.