मिल सकता है ऋषभ पंत को मौका, यह है वजह!

Update: 2019-05-06 12:49 GMT

इंडियन प्रीमियर लीग चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने वाले ऑल राउंडर केदार जाधव कंधे में चोट लगने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. रविवार रात किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेलते हुए उनके साथ यह घटना हुई. बताया जा रहा है कि इस चोट से उबरने के लिए केदार जाधव को 2 सप्ताह तक का समय लग सकता है.

केदार जाधव 30 मई से होने वाले विश्वकप में टीम इंडिया के चार ऑल राउंडर्स में से एक है. वर्ल्ड कप 30 मई से 14 जुलाई तक इंग्लैंड एंड वेल्स में होना है.

चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग का कहना है कि केदार जाधव की चोट को ठीक होने में 2 सप्ताह तक का वक्त लग सकता है यह चोट ज्यादा गंभीर नहीं है तो ज्यादा छोटी भी नहीं है . ये ही नहीं पिछले साल भी चोट लगने के कारण केदार जाधव टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. 

Tags:    

Similar News