धोनी के साइकिल स्टंट का वीडियो वायरल, पांड्या और चहल ने ऐसे उड़ाया मजाक!
इस वीडियो का कैप्शन धौनी ने लिखा है, 'सिर्फ मजे के लिए है, इसे घर पर ट्राई ना करें।';
नई दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी इन दिनों क्रिकेट से दूर हैं। इंग्लैंड दौरे पर वनडे और टी20 सीरीज के बाद धौनी स्वदेश लौट चुके हैं, जबकि टीम इंडिया को आज से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज करना है। धौनी टेस्ट क्रिकेट से संन्सास ले चुके हैं, लिहाजा क्रिकेट से मिले ब्रेक को एन्जॉय कर रहे हैं।
धौनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो खूूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो का कैप्शन धौनी ने लिखा है, 'सिर्फ मजे के लिए है, इसे घर पर ट्राई ना करें।'
धौनी के इस वीडियो का हार्दिक पांड्या और युजवेंद्र चहल ने मजाक उड़ाया है। दोनों ने इस वीडियो पर कुछ ऐसे कमेंट्स किए हैं-
इस वीडियो का कैप्शन धौनी ने लिखा है, 'सिर्फ मजे के लिए है, इसे घर पर ट्राई ना करें।'