अंडर-19 एशिया कप: नेपाल ने भारत को 19 रनों से हरा सबको चौंकाया

इस छोटी सी पारी में नेपाल के कप्तान दीपेंद्र सिंह के 88 रन की खास भूमिका रही. जे सिंह ने भी 36 रन का योगदान दिया.;

Update: 2017-11-13 07:57 GMT

नई दिल्ली: मलेशिया में चल रहे अंडर-19 एशिया कप में अपने कप्तान दीपेंद्र सिंह के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत नेपाल ने अंडर-19 एशिया कप वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत को 19 रन से हराया दिया.

पहले तो टॉस जीत कर भारतीय टीम ने गेंदबाजी चुनकर नेपाल को 185 रन के स्कोर पर रोक दिया. इस छोटी सी पारी में नेपाल के कप्तान दीपेंद्र सिंह के 88 रन की खास भूमिका रही. जे सिंह ने भी 36 रन का योगदान दिया.

दीपेंद्र  सिंह ने इसके बाद गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए 39 रन देकर चार विकेट चटकाए जिससे भारतीय टीम 48.1 ओवर में 166 रन पर ढेर हो गई. 

भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज आदित्य ठाकरे और अभिषेक शर्मा रहे. इन दोनों गेंदबाजों को दो-दो विकेट मिला जबकि विवेकानंद तिवारी, मनदीप सिंह, शिवा सिंह और आर्थव ताइडे को एक-एक विकेट मिला. 

186 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज कप्तान हिमांशु राणा और नवजोत कालरा ने शानदार शुरुआत की और इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी हुई. 

इस दौरान हिमांशु 46 रन बनाकर आउट हो गए जबकि नवजोत ने 33 रनों का योगदान दिया. इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होते ही पूरी भारतीय टीम लड़खड़ा गई और पूरी टीम 48.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 166 रन ही बना पाई. 

एक समय भारत को गेंदबाजीके लिए 27 ओवर में महज 96 रन की जरूरत थी जबकि उस समय नौ विकेट हाथ में थे. लेकिन फिर नेपाल के गेंदबाजों ने विकेटों की झड़ी लगा दी और भारत के एक एक करके विकेट गिरते रहे और नेपाल ने 19 रन से जीत हासिल कर ली.

Similar News