विवादों में फंसा पाक का ये क्रिकेटर, 4 लड़कियों से चैट का स्क्रीनशॉट हो रहा है वायरल

आरोप है कि बीते छह महीने के दौरान इमाम उल हक ने एक ही समय में सात से आठ लड़कियों को डेट कर उनके साथ धोखाधड़ी की.;

Update: 2019-07-25 12:32 GMT

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक पर कई लड़कियों को धोखा देने का आरोप लगा है. पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में लड़कियों और इमाम उल हक के बीच व्हाट्सएप पर हुई चैट का स्क्रीनशाट सोशल मीडिया पर वॉयरल होने के बाद बल्लेबाज विवादों में घिर गए. आरोप है कि बीते छह महीने के दौरान इमाम उल हक ने एक ही समय में सात से आठ लड़कियों को डेट कर उनके साथ धोखाधड़ी की.

ट्विटर यूजर ने इमाम उल हक पर आरोप लगाते हुए लिखा, 'तो जाहिर है कि इमाम उल हक उल हक 7 से 8 (जो कि हम जानते हैं) महिलाओं को डेट कर रहे थे और वो उनका इस्तेमाल करते रहे और उनकी भावनाओं के साथ खेलते रहे. स्क्रीनशॉट्स के अनुसार, इमाम उल हक उन्हें पूरे समय ये बताने की कोशिश कर रहे हैं कि वो सिंगल हैं.'

स्क्रीनशॉट को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले अनाम व्यक्ति ने कहा है कि यह तो कुछ नहीं है, उसके पास इमाम उल हक की हरकतों के सबूत वीडियो और तस्वीरों की शक्ल में भी मौजूद हैं लेकिन इन्हें वह तभी पोस्ट करेगा जब संबंधित लड़कियों की इस पर रजामंदी होगी.

पूर्व बल्लेबाज एवं पूर्व चयनकर्ता इंजमामुल हक के भतीजे इमाम उल हक (Imam Ul haq)ल हक के इस स्कैंडल की जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को है लेकिन बोर्ड ने किसी कार्रवाई से मना कर दिया.

बोर्ड के मीडिया निदेशक समी-उल-हसन के मुताबिक बोर्ड इस बारे में कोई बयान जारी करने से परहेज करेगा क्योंकि यह इमाम उल हक (Imam Ul haq) का निजी मामला है.

Tags:    

Similar News