किराए के मकान में रहतीं हैं महिला टी-20 में शामिल राधा यादव!
9 नवम्बर से आईसीसी विमेंस क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड कप होना है। इसमें वडोदरा की महिला टीम की केप्टन और ऑल राउंडर राधा यादव का भी समावेश हुआ है?;
बड़ोदरा : अगले महीने 9 नवम्बर से आईसीसी विमेंस क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड कप होना है। इसमें वडोदरा की महिला टीम की केप्टन और ऑल राउंडर राधा यादव का भी समावेश हुआ है। एक समय ऐसा भी था, जब राधा गाेरवा की सोसायटी के लड़कों के साथ खेलती थी। आज भी वह किराए के मकान में रहती है।
राधा के पिता मुम्बई में एक छोटी-सी दुकान चलाते हैं। उनके घर की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी, इसलिए उसके कोच ने उसका खर्च उठाया। मूल रूप से मुम्बई की रहने वाली और पिछले 4 साल से वडोदरा में रहने वाली राधा गायकवाड़ का परिवार उसकी उपलब्धि पर बहुत ही खुश है।
राधा यादव 5 साल से क्रिकेट खेल रही है। शुरू के दो साल वह मुम्बई क्रिकेट टीम में और बाद में 3 साल तक वह वडोदरा की टीम की केप्टन रही। वह बताती हैं कि मैंने कोच प्रफुल्ल नायक से प्रशिक्षण लिया है। 2015-16 के दौरान जब वे मुम्बई की से वडोदरा आए, तो मैं भी मुम्बई की टीम छोड़कर वडोदरा चली आई। यहां मैंने वरोडा क्रिकेट एसोसिएशन में प्रेक्टिस शुरू की। यहां की टीम की मैं केप्टन रही। यहां का परफार्मेंस देखकर ही मुझे भारतीय महिला क्रिकेट टीम में लिया गया है।
भास्कर