IPL11: रोहित की तूफानी पारी की बदौलत मुम्बई ने बैंगलोर को दिया 214 रनों का लक्ष्य
तीन बार हार झेलकर मुंबई इंडियन्स क्या इस बार जीत पायेगी ?;
IPL11: आप सभी जानते होंगे की आज MI और RCB आमने सामने हैं. आज RCB ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था .अपने पहले तीन मैचों में हार झेलने वाली रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस, आईपीएल 2018 में पहली जीत के लिए आज वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना कर रही है. टीम को अब तक अपने तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. टूर्नामेंट के अपने चौथे मैच में मुंबई अपनी पुरानी हारों को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करने की कोशिश करेगी.
अपने घर में खेलते हुए उसे इसका फायदा भी मिल सकता है.मुंबई को दोनों विभागों में एक साथ मिलकर टीम की जीत के लिए प्रयास करने की जरूरत है. कप्तान रोहित शर्मा की कोशिश होगी कि वह अपनी टीमों में संतुलन बनाए रखें. मैच में रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया.17 ओवर के बाद मुंबई इंडियस का स्कोर चार विकेट खोकर 166 रन है. सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, ईविन लेविस और क्रुणाल पंड्या आउट हुए हैं. रोहित शर्मा 72 और कीरोन पोलार्ड 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं.
रोहित शर्मा और एविन लुईस ने शानदार पारी खेली जिसमें रोहित शर्मा ने 52 गेंदों में 94 रन मारे और एविन लुईस ने 42 गेंदों में 65 रन मारे . आखिरी में हार्दिक पांड्या ने खेली 5 गेंदों में 17 रनों खेली पारी .20 ओवर के बाद मुंबई ने 214 रनों का लक्ष्य रखा है .