रॉस टेलर की हिंदी देख, सहवाग ने पूछा क्या बनेगा इनका 'आधार', मिला ये जवाब
अपने मैसेज के साथ कीवी बल्लेबाज ने एक टेलर की शॉप के बाहर का अपना फोटो भी शेयर किया था. अपने संदेश में उन्हों ने लिखा,;
नई दिल्ली: राजकोट में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को हराया टी-20 सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली हैं. लेकिन मैदान से इधर एक ओर दिलचस्प कहानी चल रही है. न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर और पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग के बीच ट्विटर पर बड़ी ही रोचक बातचीत चल रही है.
कुछ समय पहले टेलर ने सहवाग के ''दर्जी वाले'' कमेंट का रोचक अंदाज में जवाब दिया था. हर किसी को हैरानी में डालते हुए टेलर ने सहवाग को हिंदी में जवाब दिया था.
सहवाग के साथ अपने इसी संवाद को आगे बढ़ाते हुए रॉस टेलर ने इंस्टााग्राम पर एक मैसेज पोस्टर किया है. अपने मैसेज के साथ कीवी बल्लेबाज ने एक टेलर की शॉप के बाहर का अपना फोटो भी शेयर किया था. अपने संदेश में उन्हों ने लिखा, ''वीरेंद्र सहवाग, राजकोट मैच के बाद दर्जी (टेलर) की दुकान बंद, अगली सिलाई त्रिवेन्द्रनम में होगी... जरूर आना.
Highly impressed by you @RossLTaylor . @UIDAI , can he be eligible for an Aadhaar Card for such wonderful Hindi skills. https://t.co/zm3YXJdhk2
— Virender Sehwag (@virendersehwag) November 6, 2017
तो इसके जवाब में वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें जवाब दिया कि आपकी हिंदी से काफी प्रसन्न हुआ. उन्होंने लिखा कि क्या अब रॉस टेलर आधार कार्ड के लिए तैयार हो गए हैं.
इससे पहले भी वीरेंद्र सहवाग ने मुंबई में टीम इंडिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड की ओर से मैच विनिंग पारी खेलने वाले रॉस टेलर को दर्जी कहा था. सहवाग ने टेलर को ट्वीट कर लिखा, 'बहुत अच्छा खेले 'दर्जी जी'. दिवाली के ऑर्डर्स के प्रेशर का भी आपने अच्छे से सामना किया.' टेलर ने भी उन्हें हिंदी में जवाब दिया था.
टेलर ने सहवाग को ट्वीट कर लिखा था, 'थैंक्स वीरेंद्र सहवाग. भाई अगली बार अपना ऑर्डर टाइम पे भेज देना सो मैं आपको अगली दिवाली के पहले डिलीवर कर दूंगा. हैप्पी दिवाली.'
वीरेंद्र सहवाग और रॉस टेलर की इस बातचीत को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. उम्मीद है कि आखिरी ट्वेंटी-ट्वेंटी के दौरान भी दोनों खिलाड़ियों के बीच ऐसी रोचक बातचीत देखने को मिलेगी.
जानें क्यों आशीष नेहरा ने सौरभ गांगुली से कहा, 'दादा, आप डरो मत, मैं हूं न'