सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर मुंबई की ओर से अंडर-19 डेब्यू करने के लिए तैयार

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अगले हफ्ते से शुरू होने वाली वीनू मांकड़ ट्रॉफी से मुंबई की अंडर-19 टीम के साथ अपना डेब्यू करने के लिए तैयार...

Update: 2017-10-07 06:27 GMT

मुंबई : सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अगले हफ्ते से शुरू होने वाली वीनू मांकड़ ट्रॉफी से मुंबई की अंडर-19 टीम के साथ अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। मुंबई का पहला मुकाबला 9 अक्टूबर को बड़ौदा और 10 अक्टूबर को सौराष्ट्र के खिलाफ होगा।

मुंबई क्रिकेट असोसिएशन की अंडर-19 सिलेक्शन कमिटी को हेड करने वाले राजेश पवार ने शुरुआती दो मैचों के लिए अग्नि चोपड़ा को कप्तान चुना है। राजेश पवार ने बताया कि सिलेक्शन ट्रायल के दौरान अर्जुन के ऑलराउंड प्रदर्शन से वह प्रभावित हैं।

उन्होंने कहा 'अर्जुन हमारे मुख्य ऑलराउंडर होंगे। मैंने उनके गेम में काफी सुधार देखा है। अर्जुन हाल ही में बड़ौदा में खेले थे तब उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की थी। पवार ने बताया की अर्जुन ने मुंबई में दो प्रैक्टिस मैचों में उन्होंने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों बढ़िया की। मैं उन्हें टीम में बॉलिंग ऑलराउंडर मान रहा हूं।'

अर्जुन ने 2015-16 में मुंबई की अंडर-16 टीम के लिए खेल चुके हैं और हाल ही में डॉक्टर एचडी कंगा क्रिकेट लीग में परेल क्रिकेट क्लब के लिए खेले थे।

मुंबई अंडर-19 टीम इस प्रकार है।

अग्नि चोपड़ा (कप्तान), ध्रुव ब्रिड (विकेटकीपर), अर्जुन तेंदुलकर, करन शाह, दिव्यांश सक्सेना, सत्यलक्ष्य जैन, यशस्वी जायसवाल, तनुष कोटियान, सक्षम झा, अंजदीप लाड, अथर्व अंकोलेकर, सिलवेस्टर डिसूजा, अभिमान्य वशिष्ठ, फरहान काजी, सागर छाबरिया।

Similar News