सानिया मिर्जा ने पाकिस्तान को जीत की बधाई दी, यूजर्स ने पूछा- 16 जून को किसको चीयर करेंगी
एक यूजर ने रिट्वीट कर पूछा कि 16 जून को भारत और पाकिस्तान में से किसको चीयर करेंगी। सानिया ने अब तक इसका कोई जवाब नहीं दिया है।;
नई दिल्ली : पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने सोमवार को वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को हराकर पहली जीत हासिल की। पाक की इस जीत पर भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने ट्वीट कर बधाई दी। ट्वीट के बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने रिट्वीट कर पूछा कि 16 जून को भारत और पाकिस्तान में से किसको चीयर करेंगी। सानिया ने अब तक इसका कोई जवाब नहीं दिया है।
हालांकि सानिया कई बार यह बात साफ कर चुकी हैं कि जब भी भारत और पाकिस्तान का मैच होगा, तब वे टीम इंडिया की जीत और शोएब के अच्छे खेल की दुआ करेंगी। सानिया ने शोएब से 12 अप्रैल 2010 को शादी की थी। उनका एक बेटा भी है।
Congratulations to Team Pakistan on bouncing back the way they did and being as unpredictable like it always is !!! @cricketworldcup got more interesting than it already was 😏😀
— Sania Mirza (@MirzaSania) June 3, 2019
सानिया ने ट्वीट में लिखा, 'पाकिस्तान टीम को जीत की राह पर लौटने की लिए बधाई। क्रिकेट वर्ल्ड कप हमेशा ही रोमांचक रहता है।' उनके इस ट्वीट पर यूजर आरिश जैद इकबाल ने पूछा, '16 जून को जाएंगी और इंडिया को चीयर करेंगी, क्यों सानिया मैम?' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इंडिया के साथ अभी गेम बाकी है।'
वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 16 जून को मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जाएगा। भारत का टूर्नामेंट का पहला मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साउथैम्टन में होगा। वहीं, पाकिस्तान अब तक दो मैच खेल चुका है, जिसमें से उसे एक में हार और दूसरे में जीत मिली है। वर्ल्ड कप के 44 साल के इतिहास में भारतीय टीम कभी भी पाकिस्तान से हारी नहीं है।