सहवाग ने रॉस टेलर का यूं उड़ाया मजाक, फिर मिला हैरान करने वाला जवाब
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 281 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में न्यूजीलैंड ने 49 ओवर में 284 रन बनाते हुए 6 विकेट से जीत हासिल कर ली.;
रविवार को न्यूजीलैंड ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैंच में भारत को छह विकेट से हरा दिया और साथ तीन वनडे मैंच सीरीज में 1-0 से बढ़त कर ली है. वनडे क्रिकेट में भारत के खिलाफ मैच में लाथम और टेलर की 200 रनों की सबसे बड़ी साझेदारी रही है.इससे पहले, 2010 में दाम्बुला में स्कॉट स्टोरिस ने टेलर के साथ 188 रनों की साझेदारी की थी.
बता दे टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक वीरेंद्र सहवाग और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर के बीच ट्विटर पर हिंदी में बातचीत हो रही. वीरेंद्र सहवाग ने मुंबई वनडे में न्यूजीलैंड की टीम को 6 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले रॉस टेलर का मजाक उड़ाया है. सहवाग के दर्जी बुलाने पर रॉस टेलर ने उन्हें हिंदी में जवाब दिया है.
सहवाग ने टेलर को ट्वीट कर लिखा, 'बहुत अच्छा खेले 'दर्जी जी'. दिवाली के ऑर्डर्स के प्रेशर का भी आपने अच्छे से सामना किया.'
Well played @RossLTaylor Darji ji . Great effort after handling the pressure of Diwali orders .#indvsnz
— Virender Sehwag (@virendersehwag) October 22, 2017
इसके बाद रॉस टेलर ने वीरू को जवाब दिया वो भी हिंदी में. टेलर ने सहवाग को ट्वीट कर लिखा, 'थैंक्स वीरेंद्र सहवाग. भाई अगली बार अपना ऑर्डर टाइम पे भेज देना सो मैं आपको अगली दिवाली के पहले डिलीवर कर दूंगा. हैप्पी दिवाली.'
Thanks @virendersehwag bhai agli Baar Apna order time pe Bhej dena so Mai Apko agli Diwali ke pehle deliver kardunga ....happy Diwali
— Ross Taylor (@RossLTaylor) October 23, 2017
वीरेंद्र सहवाग ने टेलर के ट्वीट का जवाब एक बार फिर मजाकिया अंदाज में देते हुए कहा, 'हाहाहा मास्टरजी, इस साल वाली पतलून ही एक बिलांग छोटी करके देना, अगली दिवाली पर. रॉस द बॉस, मोस्ट स्पोर्टिंग.'
इस पर टेलर ने फिर सहवाग से सवाल किया, 'क्या इस दिवाली पर आपके दर्जी ने अच्छा काम नहीं किया.' सहवाग ने टेलर के इस मजाकिया अंदाज वाले ट्वीट का जवाब देते हुए उनकी तारीफ की और कहा, 'आपकी सिलाई के स्तर को कोई भी नहीं पा सकता दर्जी जी. फिर चाहे वह पेंट की बात हो या पार्टनरशिप की.'
बता दे कि सहवाग ने 'टेलर' के नाम को लेकर पहली बार मजाक नहीं उड़ाया है. उन्होंने साल 2016 में खेली गई पिछली सीरीज में ऐसा ही किया था. जब रॉस टेलर ने गलती से वीरू को टैग कर दिया था.
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 281 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में न्यूजीलैंड ने 49 ओवर में 284 रन बनाते हुए 6 विकेट से जीत हासिल कर ली. टॉम लाथम ने 103* रनों की पारी खेली जबकि रॉस टेलर ने 95 रन बनाए. हालांकि, इस मैच में रॉस टेलर दुर्भाग्यूपर्ण तरीके से 95 रन बना कर मैच के आखिरी पलों में आउट हो गए.