BCCI के 39वें अध्यक्ष बने सौरव गांगुली, संभाला चार्ज
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सालाना बैठक में इस दौरान जय शाह और सीओए प्रमुख विनोद राय समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।;
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली आज अधिकारिक तौर पर बीसीसीआई के अध्यक्ष चुन लिए गए। मुंबई में बोर्ड के हेडक्वार्टर में बुधवार सुबह सवा 11 बजे के आसपास दादा को बोर्ड की कमान सौंप दी गई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सालाना बैठक में इस दौरान जय शाह और सीओए प्रमुख विनोद राय समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
It's official - @SGanguly99 formally elected as the President of BCCI pic.twitter.com/Ln1VkCTyIW
— BCCI (@BCCI) October 23, 2019
सौरव गांगुली को इस पद के लिए निर्विरोध चुना गया था। गांगुली का कार्याकाल 10 महीने का होगा। करीब 30 महीने के लंबे अंतराल के बाद बीसीसीआई को अध्यक्ष मिलेगा।जबकि केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बेटे और गुजरात राज्य क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष जय शाह सचिव पद की जिम्मेदारी संभालने वाले हैं।