पाक के खिलाफ टेस्ट मैच श्रीलंका ने जादू टोने की मदद से जीता- चांदीमल
दिनेश चांदीमल ने कहा कि उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में खेली गयी दो मैचों की श्रृंखला से पहले एक तांत्रिक से आशीर्वाद लिया था.;
'नई दिल्ली: टेस्ट मैच में पाकिस्तान से जीतने के बाद श्रीलंका टेस्ट टीम के कप्तान दिनेश चांदीमल ने कहा कि उनकी टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ इस महीने यूएई में हुए दो टेस्ट मैचों की सीरीज को जादू-टोने की मदद से जीता.
हालांकि उनके इस बयान का सोशल मीडिया पर काफी मजाक बनाया गया. दिनेश चांदीमल ने कहा कि उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में खेली गयी दो मैचों की श्रृंखला से पहले एक तांत्रिक से आशीर्वाद लिया था.
कोलंबो लौटने के बाद कप्तान दिनेश चांदीमल ने कहा 'मैं किसी से भी आशीर्वाद लेने के लिये हमेशा तैयार रहता हूं, चाहे वो तांत्रिक हो या पादरी, आप प्रतिभावान हो सकते हैं लेकिन बिना दुआओं के आगे नहीं बढ़ सकते.'
क्रिकेट में खिलाड़ी जीत के लिए अंधविश्वास का सहारा लेते हैं लेकिन किसी मैच में जीत को लिए जादू टोने को जिम्मेदार ठहराना के यह शायद पहला मामला होगा. क्रिकेट में खिलाड़ी कभी पैड तो कभी मैदान में पहले कौन सा पैर रखा जाए इसे लेकर कई बार अंधविश्वास का सहारा लेते हैं. लेकिन जीत के लिए जादू टोने की मदद की बात पहली बार किसी खिलाड़ी ने स्वीकार की है.
कप्तान दिनेश चांदीमल ने बताया कि तांत्रिक उनके एक दोस्त की मां हैं और वह उनका आशीर्वाद लेने जाते रहते हैं. बता दे श्रीलंका के कई नेता, कारोबार और खिलाड़ी जादू टोना और ज्योतिष में विश्वास रखते हैं. पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने तो अपने ज्योतिषी से सलाह पर साल 2015 में तय वक्त से पहले चुनाव कराए फिर भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा.
वनडे सीरीज में जीतने के बाद बोले कोहली- 'आखिर में सब कुछ गेंदबाजों पर छोड़ दिया