VIDEO : श्रीलंकाई बल्लेबाज ने खेला अजीबोगरीब क्रिकेट, जमकर उड़ रहा मजाक

श्रीलंका में खेले एक घरेलू मैच के दौरान श्रीलंका टीम के बल्लेबाज चमारा सिल्वा ने कुछ ऐसा ही शॉट खेलना चाहा.;

Update: 2017-11-22 10:31 GMT

नई दिल्ली: क्रिकेट में टी20 फॉर्मेट के आने के बाद से रनों की स्पीड इस तेजी से बढ़ रही है कि बल्लेबाज लगातार नए-नए तरह के ट्स खेलने की कोशिश करते हैं. चाहें धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट हो या एबी डिविलियर्स के अनोखे शॉट्स.

हर कोई शॉट्स नए शॉट्स खेलकर अपनी पहचान बनाता हैं. श्रीलंका में खेले एक घरेलू मैच के दौरान श्रीलंका टीम के बल्लेबाज चमारा सिल्वा ने कुछ ऐसा ही शॉट खेलना चाहा.

इससे पहले आपने शायद ही इस तरह का अजीबो गरीब शॉट देखा हो. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिसका लोगों ने सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ाया. 

यह घटना काफी समय पहले श्रीलंका के दो बड़े क्लबों एमएएस युनिकेला और टीजे लंका के बीच कोलंबो में खेले गए मैच के दौरान घटी. इस मैच में चमारा सिल्वा ने एक नया ही शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन इस कोशिश में वह सफल नही हो पाए.
बुधवार को जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आया, तो तुरंत ही बहुत ही तेजी के साथ वायरल हो गया. इस वीडियो में दिखाई पड़ता है कि जैसे ही गेंदबाज गेंद फेंकने वाला होता है, उससे कुछ सेकेंड पहले चमारा सिल्वा अचानक से नया शॉट मारने करने के लिए स्टंप्स के पीछे चले जाते हैं.
चमारा सिल्वा की कोशिश का मकसद यह था कि ऐसा करने से लेंद को लेग साइड में पुल शॉट खेलने के लिए उन्हें सामान्य से बहुत ज्यादा समय और जगह मिल जाएगी और वह आसानी से गेंद को बाउंड्री के पार भेज सकेंगे.
लेकिन इस कोशिश में सिल्वा गेंदबाज को अपने स्टंप पर गेंद हिट करने के लिए बहुत ज्यादा समय दे बैठे. साथ ही इसमें जोखिम बहुत ज्यादा था और गेंदबाज ने सिल्वा के जोखिम को भुनाते हुए उन्हें बोल्ड कर दिया.
इसी के साथ ही चमारा सिल्वा की सुपर कोशिश मानो किसी चुटकले और उपहास में बदल गई. उनकी यह कोशिश क्रिकेट के सबसे बेवकूफाना भरे शॉटों में से एक में तब्दील हो गई, जिस पर शायद ही कोई बल्लेबाज सपने में भी अमल करने का प्रयास करेगा.
बता दें कि बता दें कि पिछले साल सितंबर में घरेलू मैचों के दौरान नियमों के उल्लंघन के आरोप में चमारा सिल्वा पर दो साल के लिए बैन लगा दिया गया था. इस मामले में सात महीने तक जांच चली. उसके बाद चमारा सिल्वा को घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए छूट दे दी गई.
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के बाद सिल्वा के इस अजीबोगरीब शॉट का बहुत मज़ाक उड़ाया जा रहा है.


Similar News