कानपूर में खिलाड़ियों का ऐसा हुआ स्वागत, भगवा गमछा में दिखे कप्तान विराट और धोनी

खिलाड़ियों को देसी कुल्हड़ में चाय दी जाएगी. साथ ही खिलाड़ियों को बनारसी पान खिलाए जाएंगे. चाट का ठेला भी लगाया जाएगा, ताकि खिलाड़ी प्रैक्टिस में जाने और आने के समय चाट का स्वाद चख सकें;

Update: 2017-10-27 06:57 GMT

नई दिल्लीः सीरीज का आखिरी वनडे 29 को कानपुर में खेला जाना है. इंडिया टीम और न्यूजीलैंड टीम गुरुवार को कानपुर पहुची, जहाँ भारतीय और न्यूजीलैंड टीम का कानपुर एयरपोर्ट जोरदार स्वागत हुआ.

स्वागत के दौरान खिलाड़ियों को भगवा रंग का गमझा और गुलाब का फूल भी भेंट किया गया. खिलाड़ियों के गले में भगवा गमछा डाला गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार से जोड़कर देखा जा रहा है.जिसकी वजह से यह चर्चा की विषय बना हुआ है.





इंडिया और न्यूजीलैंड टीम का कानपुर के लैंडमार्क होटल में भी भगवा गमछा से स्वागत किया गया है. होटल को दीयों से सजाया गया था. यहां दोनों ही टीमों के खिलाड़ी तीन दिन तक रुकेंगे. 
बताया जा रहा है कि इस बार वहां खिलाड़ियों को देसी कुल्हड़ में चाय दी जाएगी. साथ ही खिलाड़ियों को बनारसी पान खिलाए जाएंगे. चाट का ठेला भी लगाया जाएगा, ताकि खिलाड़ी प्रैक्टिस में जाने और आने के समय चाट का स्वाद चख सकें.





कानपुर के होटल लैंडमार्क के डायरेक्टर विकास कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों के स्वागत का पूरा इंतजाम किया गया है, उन्हें नाइट्रोजन मॉकटेल दी जाएगी, साथ ही पानी में योगा और मेडिटेशन का भी प्रबंध किया गया है. इसके अलावा शाम को बच्चे यहां रामलीला का मंचन करेंगे, जिसके बाद वाटर साइट पर हर रोज लाइटिंग के लिए लैंप और दियों का इस्तेमाल किया जाएगा.
फिलहाल टीम इंडिया तीन वनडे मैच सीरीज में  1-1  से बराबरी कर ली  है. रविवार को कानपुर के ग्रीन पार्क में सीरीज का फैसला होगा. कानपुर में जो भी टीम जीतेगी उसके नाम सीरीज हो जाएगी. भारतीय टीम एक और घरेलू सीरीज जीतकर अपने रिकॉर्ड को और बेहतर करने के लिए उतरेगी. 

Similar News