VIDEO: क्रिकेट के इतिहास का 'सबसे खतरनाक कैच', जिसे देख आप भी हो जाएंगे हैरान

ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग का फीवर चालू है। यहां सोमवार को मैच के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला जिससे हर कोई हैरान रह गया। क्रिकेट के इतिहास में पहली बार...;

Update: 2018-01-23 11:00 GMT

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग का फीवर चालू है। जिस तरह भारत में आईपीएल (IPL) का क्रेज रहता है उसी तरह ही ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग (BBL) का क्रेज रहता है। यहां भी क्रिकेट वर्ल्ड के दिग्गज प्लेयर्स खेलते हैं।

यहां सोमवार को मैच के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला जिससे हर कोई हैरान रह गया। क्रिकेट के इतिहास में शायद पहली बार फैन्स को किसी मैच में ऐसा कैच देखने को मिला हो। सोमवार को एडिलेड स्ट्राइकर्स और मेलबर्न रेनिगेड के बीच मुकाबला था। जहां 'सबसे खतरनाक कैच' देखने को मिला।

दरअसल, मैच में बल्लेबाजी करने ड्वेन ब्रावो आए थे। उस वक्त गेंदबाजी राशिद खान कर रहे थे। स्पिन गेंद पर ब्रावो ने इनसाइड-आउट शॉट खेला। और बॉल लॉन्ग ऑफ बाउंड्री में छक्के की तरफ जा रही थी। तभी फील्डर लाफलिन ने बॉल को पकड़ा और हवा में उछलकर बॉल को हवा में छोड़ दिया। जिसके बाद दूर खड़े फील्डर वेदरलैंड दौड़ते हुए आए और बॉल को लपक लिया।

इस कैच को देखकर बल्लेबाज ब्रावो भी हैरान रह गए। मैच में सभी को लग रहा था कि ये सिक्सर लगेगा। लेकिन फील्डर की फुर्ती से ब्रावो आउट हो गए। आप भी देखिए ये शानदार कैच।


VIDEO: ये क्रिकेटर अजीबोगरीब तरह से हुआ आउट, कप्तान बोले-

Similar News