VIDEO: ये बल्लेबाज अजीबोगरीब तरह से हुआ आउट, जिसने भी देखा वो रह गया दंग

बुधवार को यहां मैच के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। इस मैच के इतिहास का पहला रनआउट था, जो मैदान में...;

Update: 2018-01-11 13:15 GMT

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया का घरेलू टूर्नामेंट बिग बैश लीग (BBL) टी-20 शुरू हो चूका है। बुधवार को यहां मैच के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। ब्रिसबन हीट और होबार्ट हरीकेन्स के बीच मुकाबला चल रहा था।

दरअसल, इस मैच में ब्रिसबेन हीट के बल्लेबाज एलेक्स रोज रनआउट हो गए। उन्हें मैदान में बाधा उत्पन्न करने के लिए आउट करार दिया गया। एलेक्स का आउट होना काफी दुर्भाग्यपूर्ण था। यह बिग बैश लीग के इतिहास का पहला रनआउट था, जो मैदान में बाधा उत्पन्न करने के लिए दिया गया था।

बिग बैश लीग के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी को मैदान में बाधा उत्पन्न करने के लिए रन आउट नहीं दिया गया था। टायमल मिल्स ने शॉर्ट ऑफ द लेंथ बॉल की और रोस ने शॉट खेला। लेकिन शॉट सही टाइमिंग से नहीं लगा। एक रन लेने के बाद मिल्स ने दूसरा रन लेने की कोशिश की। फील्डर ने कीपर की तरफ बॉल फेंकी। बॉल बल्लेबाज के बल्ले पर लगकर सीधे स्टम्प्स पर लग गई।

जिसके बाद अंपायर ने तीसरे अंपायर की तरफ फैसला भेज दिया और रॉस को मैदान में बाधा उत्पन्न करने के लिए आउट करार दिया गया। इस फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया। एलेक्स रोज 19 गेंदों पर 27 रन बनाकर खेल रहे थे।

पूर्व ऑस्ट्रेलियन विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने भी कहा- 'मैं हैरान हूं, मुझे विश्वास नहीं हो रहा। मैं नहीं मानता कि बाधा उत्पन्न के लिए आउट दिया गया है।' बता दें, नियम के अनुसार यदि बल्लेबाज जानबूझकर थ्रो के रास्ते में आ जाए तो उसे आउट दिया जा सकता है।

Similar News