IND vs SA: कल से शुरू होगी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज, क्या विराट सेना रख सकेगी जीत का सिलसिला कायम ?

Update: 2019-10-01 10:32 GMT

नई दिल्ली: दो अक्टूबर से शुरू हो रही भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच बुधवार को विशाखापत्तनम में शुरू हो रहा है. टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो स्पिनर्स को जगह देकर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं. विराट कोहली ने टीम में एक संतुलन बनाने की कोशिश की है. विराट वेस्टइंडीज दौरे में मिली जीत के सिलसिले को कायम रखने के मूड में दिख रहे हैं.

नंबर एक टेस्ट टीम बन चुकी है भारत

टीम इंडिया इस समय दुनिया की नंबर एक टीम है और आईसीसी की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अभी 120 अंकों के साथ प्वाइंट टेबल में टॉप पर है. इसके बावजूद टीम इंडिया की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खास तैयारी है. विराट कोहली मेहमान टीम के आईसीसी वनडे विश्व कप रिकॉर्ड को नहीं देख कर एक के खिलाड़ी और टीम की क्षमताओं को देखते हुए तैयारी कर रही है. दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत को हर तरह से कड़ी टक्कर देने में सक्षम है.

बुमराह की कमी खलेगी

टीम इंडिया को जसप्रीत बुमराह की कमी खेलेगी. उनकी कमी को इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी को पूरा करना होगा. पिछले दो सालों में दोनों का शानदार प्रदर्शन रहा है. इसके अलावा अश्विन और जडेजा स्पिन कमान संभालेंगे जबकि हनुमा विहारी से भी गेंदबाजी कराई जाएगी. इस तरह से देखा जाए तो विराट ने बैटिंग पर ज्यादा जोर दिया है. विराट को उम्मीद है कि जडेजा गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों की भूमिका अच्छे से निभाने में सक्षम रहेंगे.

रोहित शर्मा पर होंगी निगाहें

इस मैच में सबकी निगाहें रोहित शर्मा पर हैं जो पहली बार टीम इंडिया के लिए टेस्ट में ओपनिंग करेंगे. रोहित ने अब तक केल 27 टेस्ट खेले हैं जिनमें उन्होंने सबसे ज्यादा 25 पारियों में टीम इंडिया के लिए छठे क्रम पर बल्लेबाजी की है. इसके अलावा रोहित अभ्यास मैच में केवल दो गेंद खेलकर शून्य पर आउट हुए थे. देखना होगा कि वे इस दबाव से कैसे निपटते हैं.

पंत की जगह आए साहा

इस बार विराट कोहली ने विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत की जगह ऋद्धिमान साहा को तरजीह है. साहा को वेस्टइंडीज दौरे में शामिल तो किया गया था, लेकिन वे टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं पा सके थे. साहा को पंत से बेहतर विकेटकीपर माना जाता है

Tags:    

Similar News